अन्‍य
Trending

भारतीय जनता पार्टी ने गरीबों के मुंह से निवाला छीना है-भूपेश बघेल

भूपेश बघेल ने बेरला में राजेंद्र साहू के पक्ष में किया रोड शो

बेरला। दुर्ग लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत बेरला नगर पंचायत में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा आयोजित जनसभा में छत्तीसगढ़ राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शिरकत कर अपने ओजस्वी भाषण से बेरला नगर पंचायत क्षेत्र को कांग्रेसमय बना दिया। जैसे ही वे बेरला पहुंचे उनका आतिशबाजी से कार्यकर्ताओ एवं क्षेत्र वासियों द्वारा भव्य स्वागत किया गया।

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दुर्ग लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार राजेन्द्र साहू के साथ बेमेतरा के पूर्व विधायक आशिष छाबड़ा एवं बेमेतरा जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बंशी पटेल की मौजूदगी में रोड शो किया। रोड शो के दौरान क्षेत्रवासी अपने मुखिया, किसानों के रहनुमा पूर्व मुख्यमंत्री छत्तीसगढ भूपेश बघेल को करीब देखकर क्षेत्रवासियो का जनसैलाब उमड़ पड़ा। बता दे कि श्री बघेल पहले भी जनसभा को सम्बोधित किया इस दौरान उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने गरीबों को मिलने वाले राशन में जबरदस्त कटौती की है, पैंतीस किलो चावल की जगह अब पन्द्रह किलो चावल मिलेगा। भारतीय जनता पार्टी ने गरीबों के मुंह से निवाला छीना है। इस सरकार ने कांग्रेस पार्टी द्वारा चालू की गई सभी योजनाओं को बंद कर दिया है। कांग्रेस की सरकार ने जिन योजनाओं को अमलीजामा पहनाया था उसे रदद् कर दिया गया। भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने बेरोजगार युवाओं का हक मार दिया है। बच्चों को आत्मानन्द स्कूलों के तहत निशुल्क शिक्षा दी जा रही थी उनसे फीस लेना चालू कर दिया। श्री बघेल ने कहा कि केंद्र में कांग्रेस की सरकार बनी तो घोषणापत्र में शामिल योजनाओं को अमलीजामा पहनाया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button