अन्‍य

भाजपा द्वारा छत्तीसगढ़ में चलाएं जा रहे परिवर्तन यात्रा में पहुंचेंगे झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास; भिलाई भाजपा अध्यक्ष ब्रजेश बिचपुरिया जी ने कार्यकर्ताओं से सभा स्थल पर पहुंचने और परिवर्तन यात्रा को सफल बनाने की किया अपील।

भिलाई। भारतीय जनता पार्टी जिला भिलाई के अध्यक्ष श्री ब्रजेश बिचपुरिया जी ने जानकारी देते हुए बताया कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा छत्तीसगढ़ में परिवर्तन यात्रा के माध्यम से सरकार बदलने की मुहिम में शामिल होने झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास जी का छत्तीसगढ़ की पावन धरती, माता कौशल्या की भूमि प्रभु श्री राम के ननिहाल छत्तीसगढ़ की पावन धरा पर आगमन हो रहा है। छत्तीशगढ के पावन धरा पर हम उनका हार्दिक स्वागत,अभिनंदन करते हैं। श्री बिचपुरिया जी ने भाजपा के सभी जिला, प्रदेश पदाधिकारी गण, मोर्चा, प्रकोष्ठ, मंडल अध्यक्ष, पार्षद, छाया पार्षद एवं देवतुल्य कार्यकर्तागण से आवाहन किया है सभी समय पर सभास्थल पर पहुंचे और भाजपा के सभी पदाधिकारी परिवर्तन यात्रा को सफल बनाये। भारतीय जनता पार्टी का नारा अब आम हो चला है “परिवर्तन की बही बयार इस बार भाजपा सरकार..अउ नइ सहिबो, बदल के रहिबो”।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button