- 51 किलो मोतीचूर के लड्डू से भोग लगाया गया।
- 5000 लोगों के लिए महाभंडारा का भी व्यवस्ता किया गया
भिलाई। भिलाई में सावन के हर सोमवार को अलग-अलग शिव मंदिरों में बोल बम सेवा एवं कल्याण समिति के अध्यक्ष दया सिंह द्वारा रूद्रमहाभिषेक का आयोजन करवाया जा रहा है। उन्होंने कहा- भिलाई के अलग-अलग शिव मंदिरों में लगातार शिवलिंग रूद्रमहाभिषेक का कार्यक्रम किया जा रहा है।बड़ा दे कि आज सावन महीने का आखिरी सोमवार भिलाई के एचईसीएल कॉलोनी के शिव मंदिर में शिवलिंग का 108 किलो दूध से रूद्रमहाभिषेक हुआ। इसके साथ में 51 किलो मोतीचूर के लड्डू से भोग लगाया गया और खिचड़ी का महाभंडारा 5000 लोगों के लिए व्यवस्था की गई।

इस दौरान मुख्य यजमान बतौर भाजपा बिहार प्रदेश के विधायक उमाकांत सिंह एवं अरुण शंकर प्रसाद, भाजपा जिला अध्यक्ष बृजेश बृजपुरिया उपस्थित रहे। आचार्य कान्हा महाराज द्वारा रूद्रमहाभिषेक एवं भजन की प्रस्तुति दी गई जिसमें भक्तजन पूरी श्रद्धा से झूम उठे, जिससे पूरा माहौल शिवमय हो गया।
मुख्य रूप से भाजपा जिला महामंत्री योगेन्द्र सिंह, भाजपा जिला उपाध्यक्ष शिव सागर मिश्रा, पूर्व जिला उपाध्यक्ष भागचंद जैन, भाजपा झुग्गी झोपडी जिला संयोजक मनोज तिवारी, महिला मोर्चा जिला महामंत्री कंचन सिंह, भाजपा जिला मंत्री विजेंद्र सिंह भाजपा मंडल अध्यक्ष अशोक गुप्ता, रूप राम साहू, प्रेम सागर सिंह, समाज सेवी भिलाई महेन्द्र शर्मा, जिला संयोजक, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ सह मीडिया प्रभारी सुमन कन्नौजे, वर्तमान पार्षद शकुंतला साहू, ईश्वरी नेताम, विकास झा, पुष्पा पटेल मौजूद रहे।
युवा मोर्चा खुर्सीपार मंडल अध्यक्ष सी एच प्रसाद, झुग्गी