अन्‍य

बिहार के जदयू विधायक का बड़ा आरोप, डिप्टी सीएम ने काम करवाने के एवज में वसूले 30 लाख

बिहार के उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद

आउटलुक टीम

इसे भी पढ़ें

बिहार में एनडीए सरकार के लिए एक बार फिर परेशानी खड़ी हो गई है। दरअसल, अब जदयू के एक वरिष्ठ विधायक गोपाल मंडल ने भाजपा के नेता और प्रदेश के उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद पर भागलपुर आकर कुछ लोगों के घरों को बचाने के बदले में तीस लाख वसूली करने का आरोप लगाया है।

एनडीटीवी के अनुसार अपने आवास पर ही उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद,  मंत्री सम्राट चौधरी और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल को निशाने पर लिया। उन्होने आरोप लगाया कि नवगछिया में खरनैय धार के पास सरकारी जमीन पर कई लोगों ने अवैध कब्जा कर लिया है। ऐसे लोगों को बचाने और एसडीओ को भगाने के लिए उपमुख्यमंत्री ने उनसे 25 से 30 लाख रुपये लिए हैं। दो पेटी लेकर गए।

उन्होंने आगे कहा कि यदि सरकार जांच करा ले तो उन्हें भी पता चल जाएगा। उन्होंने कहा, “मैं प्रदेश अध्यक्ष और राष्ट्रीय अध्यक्ष से कहना चाहता हूं कि इन्हें डिप्टी सीएम पद से हटा जाएगा। हम पर क्या कार्रवाई करेंगे हम तो छोटे कर्मचारी हैं। सीएम नीतीश कुमार भी जानते हैं कि यहां क्या हुआ है, 52 घर अवैध तरीके से बने हुए हैं वे टूटेंगे ही।”

वहीं इस पूरे मामले पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने गोपाल मंडल के खिलाफ जदयू को कार्रवाई करने के लिए कहा है। इस बात को लेकर गोपाल मंडल ने कहा कि संजय जायसवाल कौन होते हैं, मुझ पर कार्रवाई करने वाले। मुझ पर कार्रवाई करनी होगी तो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और जेडीयू अध्यक्ष ललन सिंह करेंगे। यदि वो हटा देंगे तो घर बैठेंगे।

Related Articles

Back to top button