अन्‍य
Trending

बलौदाबाजार मामले में जेल में बंद विधायक देवेंद्र यादव को सतनामी समाज के लोगों ने उनकी कुशलता के लिए भिलाई सहित प्रदेश भर में जैतखाम में दीप प्रज्वलित कर दीप जलाए, वहीं विधायक देवेंद्र यादव को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी का सचिव बनाया गया है साथ ही बिहार का प्रभार भी दिया गया है।

भिलाई। भिलाई के लोकप्रिय विधायक देवेंद्र यादव को ​पुलिस ने बलौदाबाजार मामले में जेल में बंद कर दिया है। इसके बाद भी विधायक देवेंद्र यादव की लोकप्रियता में कमी नहीं हुई है। इसके विपरीत विधायक देवेंद्र यादव को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी एआईसीसी ने बड़ी जिम्मेदारी सौंप दी है। जेल में बंद विधायक देवेंद्र यादव को राष्ट्रीय सचिव बनाया गया है। साथ ही बिहार कांग्रेस का प्रभारी सचिव भी नियुक्त किया गया है।

विधायक देवेन्द यादव के जेल में बंद होने के बाद सतनामी समाज के लोगों में विधायक देवेन्द के प्रति कद्र इस तरह बढ़ गया कि सतनामी समाज के लोगों ने विधायक देवेंद्र यादव के कुशलता के लिए जैतखाम में दीप प्रज्वलित किए और भिलाई सहित प्रदेश भर में सतनामी समाज ने दीप जलाया। समाज के प्रमुखों ने

कहा कि जो हमारे समाज के सत्य के लिए लड़ रहा है। उसकी कभी हार नहीं हो स पर पराजित नहीं हो सकता है। सतनामी समाज के लोगों ने सत्य के प्रतीक जैतखाम में दीप प्रज्वलित कर अपने सत गुरु साहेब ईश्वर से विधायक देवेंद्र यादव के लिए खैरियत की प्रार्थना की।

ज्ञात हो ​कि बीते दिनों बलौदाबाजार क्षेत्र के एक गांव में जैतखाम को असामाजित तत्वों ने क्षति पहुंचाकर सतनामी समाज के भावनाओं को आहत किया था। जिस पर पुलिस प्रशासन और शासन ने कोई पहल नहीं की थी। इससे नाराज सतनामी समाज के लोगों ने धरना प्रदर्शन किया था। जिसमें सतनामी समाज का समर्थन करने के लिए विधायक देवेंद्र यादव उनके कार्यक्रम में शामिल होने गए। जिसमे कि वहां के हालात पर पुलिस ने सतनामी समाज के कई युवाओं को पकड़ कर जेल में डाल दिया है। एक जनप्रतिनिधि होने के नाते उन युवाओं की आवाज विधायक देवेंद्र यादव ने उठाई। उनकी रिहाई और उनके हक की बात की तो भाजपा शासन ने उन्हें ही दोषी बताकर उन्हें भी पकड़ कर जेल में डाल दिया है।

1000322828

बहरहाल विधायक देवेंद्र यादव के जेल जाने के बाद भी उनका कद सतनामी समाज में बढ़ता गया है। सतनामी समाज के लोगो ने उनकी कुशलता एवं खैरियत के लिए सत्य के प्रतीक जैतखाम में दीप प्रज्वलित कर अपने सतगुरु साहेब ईश्वर से प्रार्थना किए है, साथ ही विधायक देवेंद्र यादव के लिए नई खुशखबरी भी सामने आई है। विधायक देवेंद्र यादव को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी का सचिव बनाया गया है साथ ही बिहार का प्रभार भी दिया गया है।

AICC सचिव बनने पर
भिलाई में कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी का सचिव बनाए जानेे भिलाई में कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

देखी जा रही है। साथ ही बिहार का प्रभार सौंपे जाने पर मिनी भारत कहलाये जाने वाले भिलाईवासियों में है। खुशियों के साथ वार्ड कार्यकर्ताओं में मिठाई बाटे जाने की खबर मिली।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button