भिलाईनगर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छत्तीसगढ़ की माताओं-बहनों के लिए योजना शुरू करने का वादा किया तो कांग्रेसियों के पेट में दर्द होने लगा। खुद कांग्रेसियों ने 2018 में अपने घोषणा पत्र में महिलाओं को 500 रूपए देने का वादा किया था वो तो कर नहीं पाए और अब जब भाजपा महिलाओं को सहयोग दे रही है तो फिर झूठा वादा कर उन्हें गुमराह कर रहे हैं। उक्त बातें भाजपा प्रत्याशी प्रेमप्रकाश पाण्डेय ने खुर्सीपार जोन -1 में आय़ोजित जनसभा में कहीं। उन्होंने कहा कि खुर्सीपार कालेज की बिल्डिंग भी बनेगी और यहां बीएड पाठ्यक्रम भी शुरू होगा। इस दौरान मुख्य रूप से उपस्थिति असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा कि भिलाई की यह जनसमूह देखकर मैं आज से ही ये बोल सकता हूं कि भिलाई में कमल खिल रहा है।खुर्सीपार में जनसभा को संबोधित करते हुए श्री पाण्डेय ने कहा कि जब भी भाजपा को विकास की जिम्मेदारी मिली तो हमने स्कूल खोले, कालेज खोले, यूनिवर्सिटी खोली, हर क्षेत्र में विकास किया। लेकिन कांग्रेस राज के 5 सालों में भिलाई अपराध का गढ़ बन गया। ओपनप्लेन और गार्डन रात 8 बजे के बाद अय्याशी का अड्डा बन गये, अपराधियों में पुलिस का खौफ खत्म हो गया। आज भिलाई के हर कोने में सिर्फ नशा और अपराध की समस्या ही सामने दिखाई दे रही है। श्री पाण्डेय ने कहा कि कांग्रेसी गंगाजल की कसम खाकर भी अपना वादा पूरा नहीं कर पाए और जब भाजपा माताओं-बहनों के लिए योजना ला रही है तो उसमें अडंगा डाल रहे हैं। जब कांग्रेसी इसमें भी सफल नहीं हो सके तो मुख्यमंत्री ने अचानक ट्विट कर दिया।असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि मैं जब भी छत्तीसगढ़ आया हूं हर बार एक नये घोटाले के बारे में सुना है। यहां की सरकार ने तो महादेव के नाम पर भी घोटाला किया है, महादेव इन्हें कभी छोड़ेंगे नहीं। कांग्रेसी इतने झूठे हैं कि गंगाजल खाकर शराबबंदी का वादा किया और सरकार बनते ही घर घर शराब पहुंचाई। ये झूठों के सरदार है जो महिलाओं, युवाओं सबको झूठ बोलकर ठग रहे हैं। उन्होंने कहा कि भिलाई की ये भीड़ देखकर मैं कन्फर्म बोल सकता हूं कि भिलाई में कमल खिल रहा है, प्रेमप्रकाश पाण्डेय को मैं आज से ही विधायक बोल सकता हूं।भाजपा सरकार में बनेगी खुर्सीपार कालेज की बिल्डिंगश्री पाण्डेय ने कहा कि हमने खुर्सीपार में कालेज की स्थापना की। इसके बाद कांग्रेसियों ने खुर्सीपार कालेज बिल्डिंग का भूमिपूजन किया लेकिन आज तक एक ईंट भी नहीं रखी गई। मैं आपसे वादा करता हूं कि भिलाई में भाजपा का कमल खिलेगा और सरकार बनेगी तो बिल्डिंग भी बनेगी एवं बीएड पाठ्यक्रम भी शुरू होगा।मोदी की गारंटी का कोई तोड़ नहींश्री सरमा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नया छत्तीसगढ़ बनाने के लिए गारंटी दिया है और उनकी गारंटी अटूट है, उन्होंने जो कहा है वो करेंगे। भिलाई को फिर शांति और समृद्धि का केंद्र बनाने के लिए भाजपा को वोट दीजिए।
Read Next
25 February 2026
नो हेलमेट, नो पेट्रोल’’ आदेश के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु बैठक संपन्न
24 February 2026
धर्म परिवर्तन कर गए प्राणियों को “सिख पंथ के सिद्धांत और उनकी महत्त्वता” मानव सेवा माधव सेवा” के तहत सिख युथ सेवा समिति भिलाई द्वारा सिख पंथ मे पुनः घर वापसी
24 February 2026
राज्यपाल श्री डेका ने निरामय आरोग्य संस्थान को सौंपी एम्बुलेंस की चाबी
24 February 2026
सुशासन से समृद्धि की ओर: विकसित छत्तीसगढ़ की आधारशिला का बजट
24 February 2026
मुख्यमंत्री श्री साय के जन्मदिवस पर पादप बोर्ड द्वारा 2100 औषधीय पौधों का वितरण
24 February 2026
जगदलपुर के श्रमिक की बेटी डिंपल कश्यप अब संस्कार सिटी स्कूल में संवार रही अपना भविष्य
24 February 2026
बजट संकल्प 2026-27 निवेश, उद्योग और रोजगार आधारित आत्मनिर्भर छत्तीसगढ़ की मजबूत नींव : वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन
23 February 2026
राज्यपाल श्री डेका ने छत्तीसगढ की 6 वीं विधानसभा के अष्टम् सत्र को संबोधित किया
23 February 2026
मुख्यमंत्री से राज्य प्रशासनिक सेवा से भारतीय प्रशासनिक सेवा में नियुक्त हुए अधिकारियों ने की सौजन्य भेंट
23 February 2026
विधानसभा के सदस्यों के लिए ब्रह्मा भोजन का आयोजन सुंदर और प्रेरणादायी परंपरा : मुख्यमंत्री श्री साय
सब्सक्राइब करें
तुरंत खबर पाने के लिए
...
Related Articles
बीएसपी प्रबंधन के द्वारा कर्मचारी हित में निर्णय नही दिए जाने पर विरोध में 22 को पैदल मार्च
23 February 2026
झूठे आडंबर से परे मानव सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है, और कर्म से मनुष्य का विकास। हैवी ट्रांसपोर्ट कंपनी के डायरेक्टर एवं सर्व समाज कल्याण समिति के अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह (छोटू भईया) की कार्यशैली के कायल हो जुड़ने लगा है आम महकमा
23 February 2026
Check Also
Close
-
राज्य सेवा प्रारम्भिक परीक्षा 202522 February 2026