दुर्ग। दुर्ग जिले में आज 27 सितम्बर माह 2023 की स्थिति पं.जवाहर लाल नेहरू चिकित्सा एवं अनुसंधान केन्द्र, सेक्टर-9 हॉस्पिटल भिलाई में 81 वर्ष वयोवृद्ध महिला निवासी मैत्री नगर रिसाली भिलाई की स्वाईन फ्लू से मृत्यु की सूचना प्राप्त होने पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जे.पी. मेश्राम के निर्देशानुसार नोडल अधिकारी डॉ. सी.बी.एस. बंजारे द्वारा पॉजिटिव आये मरीजों की कान्टेक्ट ट्रेसिंग किये जाने शहरी खंड चिकित्सा अधिकारी एवं उनके टीम को निर्देशित किया गया एवं संचालनालय स्वास्थ्य सेवायें, छत्तीसगढ़ रायपुर की दिशा निर्देशानुसार प्रायमरी कान्टेक्ट में लक्षण होने पर स्वाईन फ्लू जॉच हेतु सैम्पल लिया जा रहा है। संकमण से बचाव हेतु स्वास्थ्य विभाग के द्वारा स्वाईन फ्लू से संबंधित प्रचार-प्रसार जैसे हाथों को साबुन से निरंतर धोयें एवं सार्वजनिक जगहों पर न थूके, पौष्टिक आहार खायें, पानी खूब पीयें एवं पूरी नींद ले एवं शरीर को क्रियाशील रखें। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जे.पी. मेश्राम के अनुसार मरीज की मृत्यु सिवियर निमोनिया, एक्यूट रेस्पायरेटरी डिस्ट्रेस सिन्ड्रोम के साथ हिनी पॉजीटिव स्वाईन फ्लू विथ सेप्सिस व सेप्टिक सॉक विथ डिपिकल रिस्पारेटरी एवं ओल्ड केस ऑफ सी. व्ही. ए. व अन्य कोमआर्बिड कंडिशन की शिकायत पहले से थी। संचालनालय स्वास्थ्य सेवायें, छ.ग. रायपुर की दिशा निर्देशानुसार मृतक का अंतिम संस्कार किये जाने निर्देशित किया गया। उक्त मरीज को अन्य कोमआर्बिड कंडीशन जैसे उच्च रक्तचाप, सिवियर निमोनिया, डिसीज की शिकायत पहले से थी एवं उपचार दौरान 27 सितम्बर 2023 को सुबह 9 बजे अस्पताल में मृत्यु हो गयी। वर्तमान में स्थिति नियंत्रण में है।
Read Next
24 June 2025
अंजुमन इस्लाहुल वर्ष मुस्लिमीन कमेटी दुर्ग की ओर से हर साल की तरह इस बार भी 10 रोज जलसा (प्रवचन) का कार्यक्रम आयोजित
9 June 2025
” एक भारत श्रेष्ठ भारत अभियान” कार्यक्रम के तहत रेलनगरी बीएमवाय चरोदा में बिहार विधान परिषद सदस्य श्री लाल मोहन गुप्ता जी का हुआ भव्य स्वागत
21 May 2025
एस.आर.हॉस्पिटल एण्ड कॉलेज में एस.डी.एम.दुर्ग व आई.एम.ए.प्रेसिडेंट द्वारा किया गया सर्टिफिकेट वितरण
17 May 2025
ट्रेलर चोरी के मामले में फरार चल रहे मुख्य आरोपी को पुलिस ने पतरापाली, गोरखा रोड से किया गिरफ्तार
15 May 2025
पानी के प्रवाह को बाधित होने से रोकने के लिए पौंड कलियर के माध्यम से शिवनाथ नदी इंटकवेल के समीप रुके हुए जलकुंभी को निकाला
6 May 2025
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर मंडल को मिला “ईट राइट कैंपस” का प्रतिष्ठित खिताब
6 May 2025
देश की सुरक्षा से खिलबाड़ न करे सोशल मीडिया- जेसीआई
11 April 2025
१३ अप्रैल को पटना के गांधी मैदान में होने वाली महारैली के लिए पान जुटान का प्रचार प्रसार जोरों पर
10 April 2025
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन दुर्ग अंतर्गत संविदा भर्ती हेतु दावा आपत्ति 23 अप्रैल 2025 तक
9 April 2025
सुशासन दिवस के प्रथम चरण के दूसरे दिन 13854 आवेदन प्राप्त हुए
सब्सक्राइब करें
तुरंत खबर पाने के लिए
...