अन्‍य

मुस्लिम राष्ट्रीय मंच ने किया तालिबान का विरोध, जानिए तालिबान समर्थकों के बारे में क्या है उसकी राय

मुस्लिम राष्ट्रीय मंच ने किया तालिबान का विरोध, जानिए समर्थकों के बारे में क्या है उसकी राय
एपी

e0a4aee0a581e0a4b8e0a58de0a4b2e0a4bfe0a4ae e0a4b0e0a4bee0a4b7e0a58de0a49fe0a58de0a4b0e0a580e0a4af e0a4aee0a482e0a49a e0a4a8e0a587 611fb08352e1e

आउटलुक टीम

ऐसे समय जब भारत के कुछ मुस्लिम नेताओं ने अफगानिस्तान में तालिबान के सत्ता हथियाने का समर्थन किया है, मुस्लिम राष्ट्रीय मंच ने तालिबान के साथ उनका समर्थन करने वालों की भी आलोचना की है। एक बयान में मंच ने कहा है कि अफगानिस्तान के निरपराध नागरिक, महिलाएं और बच्चे तालिबानी क्रूरता के शिकार हो रहे हैं।

मंच का कहना है कि भारत के मुसलमान इस्लाम, कुरान और हदीस में विश्वास रखते हुए यह मानते हैं कि इस्लाम सबकी सलामती और महिलाओं की इज्जत चाहता है। सही इस्लाम मानने वालों को तालिबानी मानसिकता वाले कट्टरपंथी मुसलमानों के हाथों प्रताड़ित होना पड़ रहा है। मंच का कहना है कि महिलाओं और बेकसूर लोगों को मारने वाले तालिबानियों की हम घोर निंदा करते हैं।

मंच ने अपने बयान में कहा है कि ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के प्रवक्ता मौलाना सज्जाद नोमानी, शायर मुनव्वर राणा, सपा सांसद शफिकुर्रहमान बर्क, एआइएमआइएम के असदुद्दीन ओवैसी समेत कई मुस्लिम नेताओं ने तालिबान को सही ठहराया और उनकी तुलना भारत के स्वतंत्रता सेनानियों से की है। मंच के अनुसार ऐसे लोग इस्लाम के पैरोकार नहीं हो सकते।

मंच ने यह भी कहा है कि भारत का इस्लाम शांति, सद्भाव और भाईचारा बनाए रखने वाला है। आज इसी इस्लाम को स्थापित करने की जरूरत है। मंच ने तालिबान शासन को मान्यता नहीं देने और अब तक विकास के लिए भेजे जाने वाले फंड पर आगे रोक लगाने के भारत सरकार के निर्णय का भी स्वागत किया है।

Related Articles

Back to top button