भिलाई। सभी जागरूक पालको से अपील बुधवार दिनांक 8/04/26 को दोपहर 12 बजे कलेक्टर जनदर्शन के दिन कलेक्टर साहब को ज्ञापन देने के लिए सभी दुर्ग जिला शिक्षा अधिकारी ऑफिस महात्मा गांधी जी प्रतिमा के पास एकत्रित होने का कष्ट करे, अपने साथ अन्य पेरेंट्स को भी लाने की कोशिश करे। पैरेंट्स यूनियन के संयोजक अमीत कुमार जैन ने कहा कि
ये डरने का नही लड़ने का समय है, डर जाएंगे तो मर जायेंगे, अगर लड़ जाएंगे तो जीत जाएंगे, क्योंकि डर के आगे ही जीत है। बच्चो की महंगी शिक्षा, स्कूली फीस और महंगी किताब, कापी शिक्षण संस्थानों की लूट के खिलाफ अब लड़ने का समय है, बुद्धिजीवी वर्ग, आम जनता, वकील एवं पत्रकारों ने भी समर्थन दिया है।
