
रेडी टू इट मामले में सरकार ने 80 हजार महिलाओं से छिना रोजगार सरकार बनते ही 1 लाख महिला समूह को 10-10 लाख का मिलेगा ऋण…
बिलासपुर। बिलासपुर विधानसभा क्षेत्र में आज से भाजपा उम्मीदवार एवं पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल ने आज से धुंआधार चुनाव प्रचार शुरू कर दिया। व्यापार विहार में बिलासपुर मर्चेंट एसोशिएशन से उन्होंने समर्थन मांगा और भाजपा को जिताने की अपील की श्रीराम क्लाथ मार्केट अग्रसेन चौक तथा व्यापार विहार में सभी व्यापारियों से मिलकर उन्होंने भाजपा के लिए समर्थन मांगा। इसके पहले अमर अग्रवाल ने महिला शक्ति वंदन तथा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के अभिनंदन कार्यक्रम में भी शामिल हुए।

राम मंदिर में महिला सशक्तिकरण पर चर्चा करते हुए उन्होंने कांग्रेस सरकार पर हमला बोला और कहा कि भाजपा शासनकाल में हमने महिलाओं एवं बहनों के हाथ मजबूत करने के लिए रेडी टू इट आंगनबाड़ी केन्द्रों के लिए 80 हजार महिलाओं को रोजगार दिया था, लेकिन कांग्रेस ने बहनों के लिए कोई नीति नहीं बनाई और 1 लाख बहनों से रेडी टू इट का काम छिन कर कांग्रेस की सरकार ने उत्तर प्रदेश के एक ठेकेदार को इसका ठेका दे दिया।

पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल ने कहा है कि प्रदेश में भाजपा की सरकार बनते ही 1 लाख महिला समूह को रोजगार देंगे और राज्य शासन की पूरी खरीदी महिला समूह से की जाएगी एवं 10-10 लाख का लोन महिला समूह को देंगे। उन्होंने यह भी कहा कि हमारी सरकार का प्रयास महिलाओं को सशक्त बनाने का है और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने महिलाओं को राजनीति में आगे लाने के लिए लोकसभा तथा विधानसभा में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण का बिल सदन में लाया और नारी शक्ति वंदन अधिनियम के इस बिल में राष्ट्रपति ने इस पर मोहर भी लगा दी है।

पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल ने कहा है कि जब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बिलासपुर आये थे हमारी बहनों ने उनका जिस तरह से स्वागत किया वे गदगद हो गये और देश के विकास में बहनों का योगदान के लिए भाजपा ने सबसे पहले संगठन में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाई और भाजपा शासन काल में ही पंचायती राज में पंच से लेकर जिला पंचायत जनपद तक 50 प्रतिशत आरक्षण लागू किया ताकि महिलाएं आगे बढ़ सके।

पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल ने भाजपा उम्मीदवार के रूप में चुनाव प्रचार शुरू कर दिया है। विभिन्न सामाजिक संगठनों से मुलाकात कर रहे हैं। आज नारी शक्ति बंदन के कार्यक्रम में शामिल हुए। पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल ने कहा है कि भाजपा ने सबसे पहले संगठन में 33ः महिलाओं को जिम्मेदारी दी और संगठन में महिलाओं को जिम्मेदारी देने का संविधान भाजपा ने सबसे पहले बनाया और भाजपा शासन काल में ही पंचायती राज में 50ः महिलाओं को आरक्षण देने का काम भाजपा सरकार ने किया। भाजपा सरकार ने महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत करने के लिए अनेक योजना बनाई। अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आगामी 2026 के बाद लोकसभा और विधानसभा चुनाव के लिए सदन में 33ः महिलाओं की भागीदारी के लिए आरक्षण लाया है।