अन्‍य

पाकिस्तानी क्रिकेटर अफरीदी ने तालिबान के समर्थन में कह दी ये बड़ी बात, कांग्रेस ने दिया मुंहतोड़ जवाब

पाकिस्तानी क्रिकेटर अफरीदी ने तालिबान के समर्थन में कह दी ये बड़ी बात, कांग्रेस ने दिया मुंहतोड़ जवाब
FILE PHOTO

आउटलुक टीम

तालिबान को लेकर पाकिस्‍तान के पूर्व क्रिकेटर शाहिद अफरीदी बड़ी आशावादी सोच रखते हैं। उन्‍हें लगता है कि तालिबान ‘एक सकरात्‍मक सोच’ के साथ वापस आए हैं। सोशल मीडिया पर अफरीदी का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह तालिबान की तारीफों के पुल बांधते नजर आ रहे हैं। वो कहते हैं तालिबान में संभावनाओं पर लोगों की नजर अब पड़ रही है। अफरीदी ने तालिबान की जिस ‘पॉजिटिव सोच’ का जिक्र किया, कांग्रेस के राज्‍यसभा सांसद ने उसी सोच के जरिए पाक क्रिकेटर को मुंहतोड़ जवाब दिया है।

शाहिद अफरीदी ने कहा, “(तालिबान ने) लेडीज को काम करने की इजाजत, पॉजिटिक्‍स में… बॉकी जॉब्‍स की तरफ… उनको इजाजत दे रहे हैं और क्रिकेट को सपोर्ट कर रहे हैं। मैं समझता हूं कि तालिबान क्रिकेट को बहुत ज्‍यादा पसंद करते हैं।”

कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी ने ट्विटर पर लिखा, “हां, तालिबान वहीं पॉजिटिविटी लेकर आया है जैसी हर बार अफरीदी के बैटिंग करने उतरने पर कप्‍तान को होती थी। वो चमत्‍कार की उम्‍मीद करते थे मगर 10 से 9 बार ब्रेनफेड हो जाता था।” सिंघवी का तंज अफरीदी की चुनिंदा आतिशी पारियों पर था। 398 वनडे मैच खेलने वाले अफरीदी ने 6,892 रन जरूर बनाए मगर औसत सिर्फ 23.57 रन का रहा।

अफरीदी का यह वीडियो वायरल हो रहा है। कुछ लोग अफरीदी को लताड़ रहे हैं तो कुछ ने पुराने बयान याद दिलाते हुए कहा कि अफरीदी की सोच ही ऐसी है। एक यूजर ने लिखा कि ‘जल्‍द ही तालिबान की क्रिकेट टीम आने वाली है।’ एक अन्‍य ने कहा कि ‘तालिबान के लिए शाहिद अफरीदी का खुला प्‍यार असल में कई एंटी-नैशनल भारतीयों की परछाई है।’ कुछ ने कटाक्ष करते हुए अफरीदी को ‘बेहद प्रगतिशील’ करार दिया।

यहां देखें वीडियो-

Related Articles

Back to top button