अन्‍य
Trending

भाजपा लाभार्थी संपर्क अभियान” दुर्ग लोकसभा से ब्रजेश बिचपुरिया जी को बनाया गया संयोजक

भिलाई। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व द्वारा “लाभार्थी संपर्क अभियान” की प्रदेश स्तरीय एवं लोकसभा स्तरीय टीम की घोषणा की गई है जिसमें प्रदेश संयोजक प्रदेश के महामंत्री एवं वरिष्ठ नेता श्री रामजी भारती जी को बनाया गया है और उन्होंने छत्तीशगढ़ में पूरे 11 लोकसभा के संयोजको की नियुक्ति की है जिसमें दुर्ग लोकसभा से भारतीय जनता पार्टी भिलाई के पूर्व जिला अध्यक्ष एवं प्रदेश कार्य समिति सदस्य श्री ब्रजेश बिचपुरिया जी को संयोजक बनाया गया है ज्ञात हो कि ब्रजेश बिचपुरिया भिलाई, दुर्ग, रायपुर हो या छत्तीसगढ़ का कोई जिला हो या शहर परिचय का मोहताज नहीं रहा। ब्रजेश बिचपुरिया, भाजपा झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ट इतना नाम ही काफी रहा। जनसमस्याओं में रमने और लड़ने की जो दमखम और जुझारू प्रवृत्ति था वो काबिले तारीफ था, क्षेत्र की जनसमस्या में अगर बिचपुरिया जी कूद गए तो यह जान लो की जीत जनता की होना तय है और समस्या का निराकरण हो कर ही रहेगा और जब तक समस्या का निराकरण नहीं हो जाता, बिचपुरिया जी भी चैन आराम नही लेते। गरियाबंद उप लोकसभा चुनाव में हम उनके साथ थे। जहां उनके चुनाव संचालन को देखा। भिलाई, दुर्ग क्षेत्र में भरे बरसात में झुग्गी झोपड़ी को बसे स्थलों से बेदखली पर रोक लगाने जनता को लेकर शासन प्रशासन से उन्हे लड़ते देखा और उन्होने जो रोक लगवाए तो अब तक उन घरों पर आंच नही आया। श्री बिचपुरिया जी की राजनितिक संघर्ष की बात हो या जनसमस्या में जनता के बीच जमीनी स्तर से जुड़े होने का वे भारतीय जनता पार्टी के अनुशासित, सशक्त एवं मजबूत, दमखम रखने वाले, संघर्षशील एवं लड़ाकू नेताओ में गिने जाते रहे है। भिलाई दुर्ग भाजपा की वरिष्ठता क्रम की सूची में देखे तो बिचपुरिया को भिलाईनगर या वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र से विधायक चुनाव में उम्मीदवार घोषित कर मौका दिया जाना चाहिए था। पर शायद गुटबंदी राजनीतिक उपेक्षा का शिकार होते रहे है। इस बार विधानसभा चुनाव में केन्द्रीय टीम की नजर भाजपा के इस अनुशासित और वरिष्ट नेता श्री बिचपुरिया जी पर पड़ी जिसमे उनके दमखम एवं नेत्तुव्य संचालन की परख मालूम हुई और हाल ही में भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व द्वारा “लाभार्थी संपर्क अभियान” की प्रदेश स्तरीय एवं लोकसभा स्तरीय टीम की घोषणा की गई है जिसमें प्रदेश संयोजक प्रदेश के महामंत्री एवं वरिष्ठ नेता रामजी भारती जी को बनाया गया है और उन्होंने छत्तीसगढ़ में पूरे 11 लोकसभा क्षेत्र के संयोजको की नियुक्ति के साथ दुर्ग लोकसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी भिलाई के पूर्व जिला अध्यक्ष एवं प्रदेश कार्य समिति सदस्य श्री ब्रजेश बिचपुरिया जी को संयोजक बनाया है। श्री बिचपुरिया ने 1996 में प्रथम बार दुर्ग लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहे स्वर्गीय श्री ताराचंद साहू जी का चुनाव संचालन किया और उनको प्रचंड मतों से जीत दिलाया था। उसके बाद श्री बिचपुरिया जी लगातार 1998,1999, 2004, 2009 के लोकसभा चुनाव में चुनाव संचालक के रूप में कार्य करते रहे और लगातार पांच बार लोकसभा चुनाव में दुर्ग लोकसभा सीट से भाजपा को विजय दिलवाए, उनके चुनाव संचालन एवं अनुभव को देखते हुए प्रदेश नेतृत्व ने उन्हें उपरोक्त महत्वपूर्ण पद की जिम्मेदारी सौंपी है। इधर श्री बिचपुरिया जी ने भी यह संकल्प लिया है कि पिछली बार दुर्ग लोकसभा सीट 392000 वोटो से हमने जीता था और इस बार हम उससे से भी ज्यादा बहुमत से जीत दर्ज कर देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का जो 400 पार का लक्ष्य है उसे सुनिश्चित पूरा करेंगे और 11 की 11 लोकसभा सीट जीतकर प्रधानमंत्री श्री मोदी जी को उपहार स्वरूप भेंट करेंगे और “तीसरी बार” मोदी सरकार बनाकर देश को श्री नरेंद्र मोदी जी के रूप में प्रधानमंत्री देंगे l

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button