जिले में लोकसभा निर्वाचन 2024 की तैयारियां शुरू, कलेक्टर ने ली नोडल अधिकारियों की बैठक।
13 March 2024
1 minute read
दुर्ग। कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी नें आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में लोकसभा निर्वाचन 2024 हेतु नियुक्त नोडल अधिकारियों की बैठक में अधिकारियों को सौंपे गये दायित्व के अनुसार प्रारंभिक तैयारियां शुरू करने के निर्देश दिये। उन्होंने निर्वाचन की घोषणा के साथ ही जिले में आदर्श आचरण संहिता के सुव्यवस्थित प्रबंधन,निर्वाचन व्यय अणुवीक्षण,ईवीएम तथा शिकायत सेल,यातायात व्यवस्था, डाकमत पत्र होम वोटिंग,रूटचार्ट वाहन व्यवस्था,विडियोग्राफी सीसीटीवी कैमरा, एमसीएमसी समिति गठन,कर्मचारी कल्याण, ब्रेनलिपि मुद्रण,निर्वाचन प्रशिक्षण,सामग्री वितरण एवं वापसी केन्द्रों मे व्यवस्था और प्रेक्षकगणो के लिये जानकारियां तैयार करने के संबंध में जानकारी ली। कलेक्टर ने सर्व कार्यालय/विभाग प्रमुख अधिकारियों को अवगत कराया है कि निर्वाचन कार्यक्रम घोषणा के साथ ही आचार संहिता प्रभावशील हो जायेगी। आचार संहिता प्रभावशील होते ही सभी शासकीय,निगम मंडल,आयोग,राज्य सरकार के सार्वजनिक उपक्रम की अधिकारिक वेबसाइट्स से सभी जनप्रतिनिधियों के संदर्भ एवं तस्वीर तत्काल हटाये जाने की कार्यवाही किया जाये। आचार संहिता लगते ही 24 एवं 48 घंटे के भीतर की जाने वाली कार्यवाही हेतु अभी से चिन्हांकित कर लिया जाये। निर्वाचन के दौरान फोर्स को ठहराने की व्यवस्था की कार्य योजना तैयार कर ली जाये। कलेक्टर ने कहा कि सभी एसडीएम संबंधित बीएलओ की बैठक लेकर मतदान केन्द्रों में आवश्यक जानकारियां अभी से उल्लेखित कराना सुनिश्चि करें। उन्होंने कहा कि मतदान दल अथवा चुनाव कार्य में शासकीय सेवारत अधिकारी एवं कर्मचारी की ही डयूटी लगायी जायेगी।सभी अधिकारी एवं कर्मचारी को सक्रिय होकर चुनाव कार्य सम्पन्न करना हैं।
बैठक में एडीएम श्री अरविंद एक्का,जिला पंचायत के सीईओ श्री अश्वनी देवांगन, अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री बी.के.दुबे,अपर कलेक्टर श्रीमती योगिता देवांगन,नगर निगम दुर्ग के आयुक्त श्री लोकेश चन्द्राकर,नगर निगम भिलाई चरोदा के आयुक्त श्री दशरथ राजपूत एवं सभी नोडल अधिकारी उपस्थित थे।
जय हनुमान सेवा वाहिनी द्वारा विशाल भंडारे का भव्य आयोजन किया गया
29 March 2026
मोदी सरकार बनाए पत्रकार सुरक्षा एवं कल्याण नीति: भाजपा सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने उठाया लोकसभा में मुद्दा
29 March 2026
दुर्ग तहसील के अंतर्गत ग्राम पंचायत जांजगिरी डैम की हालत जर्जर, डैम की संवर्धन से 5/6 गांव के किसानों की मिल सकता है सिंचाईयुक्त पानी : पंच नरेंद्र देशमुख
24 March 2026
डोमन लाल कोसेवार्डा ने क्षेत्र में 350 करोड़ भिलाई चरोदा नगर निगम में 70 करोड रुपए विकास कार्य में खर्च किए: सतीश साहू
24 March 2026
अखिल भारतीय उड़िया समाज का होली मिलन एवं महिला सम्मान समारोह हुआ सम्पन्न
22 March 2026
भिलाई बचाओ आंदोलन का दूसरा चरणभिलाई को बचाने सैकडों परिवार उतरे सड़क परविधायक देवेन्द्र यादव के साथ 1000 कदम चलकर जताया बीएसपी प्रबंधन के निर्णय का विरोध
22 March 2026
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस एवं महिला सम्मान समारोह कार्यक्रम में सम्मिलित हुए दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर
21 March 2026
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक श्री तरुण प्रकाश ने भिलाई स्थित इलेक्ट्रिक लोको शेड का निरीक्षण किया और नवीनीकृत रसायन एवं धातु विज्ञान प्रयोगशाला का शुभारंभ किया
21 March 2026
अनाधिकृत वेंडरों की रोकथाम हेतु दुर्ग स्टेशन पर चलाया गया औचक खानपान जांच अभियान -ऑपरेशन क्लीन