अन्‍य

पत्नी को किया बेहोश, फिर पति ने उसके मुंह में डाली एलपीजी की पाइप, हुई मौत

महाराष्ट्र: पत्नी की हत्या कर मुंह में डाली एलपीजी की पाइप, इटारसी रेल्वे स्टेशन से गिरफ्तार हैवान पति
प्रतीकात्मक तस्वीर

आउटलुक टीम

महाराष्ट्र पुलिस ने मध्य प्रदेश के इटारसी रेलवे स्टेशन पर खड़ी एक ट्रेन से हत्या कर फरार हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी अपनी पत्नी की हत्या कर बेटी को लेकर फरार हो गया था। पुलिस ने उसकी लोकेशन ट्रेस कर इटारसी रेलवे स्टेशन से गिरफ्तारी की है।

महाराष्ट्र के मुम्ब्रा की जीवन बाग बुरहानी इमारत में रहने वाले शाहनवाज सैफी अपनी पत्नी सदफ सैफी की निर्मम हत्या कर दो साल की बेटी को लेकर भाग गया था। 

आजतक की खबर के मुताबिक मुम्ब्रा पुलिस स्टेशन के सीनियर निरीक्षक मधुकर कड ने बताया कि सदफ और शाहनवाज की लव मैरेज हुई थी। पिछले कुछ दिनों से दोनों के बीच कुछ ठीक नहीं चल रहा था। 1 सितंबर को इनके बीच झगड़ा इतना बढ़ गया कि शाहनवाज ने अपनी पत्नी को नशीली दवाएं खिलाई और उसे छोड़कर भाग गया।

पुलिस सूत्रों की जानकारी के आधार बताया जा रहा है कि शाहनवाज ने भागने के पहले अपनी पत्नी सदफ के बदन को कई जगह जला दिया था। उसके बाद रसोई गैस पाइप सदफ के मुंह में लगाकर घर का दरवाजा बाहर से लगाकर बेटी को लेकर भाग गया।

मुम्ब्रा पुलिस को जब इस घटना की जानकारी मिलने के बाद उन्होंने सदफ की लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं शाहनवाज की मोबाइल लोकेशन ट्रेस की पता चला कि वो मध्यप्रदेश के इटारसी रेलवे स्टेशन पर है, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

Related Articles

Back to top button