रायगढ़। जिले में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही है। दिन हो या रात, भीड़ हो या सुनसान क्षेत्र आपराधिक तत्वों की सक्रियता बढ़ती जा रही है। पुलिस की निष्क्रियता का आमजनों को खामियाजा उठाना पड़ रहा है।शातिर चोरों ने कोतवाली थाना क्षेत्र में पिछले 24 घंटे में चोरी की चार वारदातों को अंजाम दिया।पुलिस अधीक्षक का बंगला और सांसद निवासी जैसे आवासीय क्षेत्र में निर्माणाधीन कांग्रेस भवन को चोरो ने नहीं छोड़ा है। यहां दीवार में लगी कापर केबल चोरी का मामला सामने आया है। चोरी की वारदात शहरवासियों में चर्चा का विषय है। विपक्षी पार्टी के लोग अपनी ही सरकार में कांग्रेस भवन तक के सुरक्षित नहीं होने का तंज कस रहे हैं।यहां के बैकुण्ठपुर मोहल्ला निवासी संदीप पाण्डेय पिता स्व लक्ष्मी प्रसाद पाण्डेय 32 सिविल ठेकेदार हैं। संदीप ने बताया कि पोस्ट आफीस और पुलिस अधीक्षक बंगला के पीछे कांग्रेस भवन का निर्माण कार्य किया जा रहा है। यहां पिछले कुछ दिनों से फिनिसिंग, टाईल्स फिटिंग के साथ बिजली का काम चल रहा है। यहां जरूरत के सामान भवन में ही रखे गए हैं। एक जून को रात यहां का चौकीदार छुट्टी पर था। इसके कारण काम भी बंद था। आठ जून की सुबह निर्माणाधीन भवन देखने गया और पाया कि भवन में लगे बिजली बोर्ड एवं पाइप में लगे कपर के तार चोरी हो गए हैं। चोरी गई तार की किमत लगभग दो लाख रुपये है। चोर दीवार से वायर काटकर और खींचकर ले गए हैं। आशंका है कि चोर दरवाजा के ऊपर लगे प्लाई को तोड़कर अंदर घुसा होगा।
Read Next
दुर्ग
21 March 2026
बुढ़ापे में सहारा बनी महतारी वंदन योजना
दुर्ग
21 March 2026
स्टाफ नर्स सूची जारी, ऑनलाईन दावा आपत्ति आमंत्रित
29 March 2026
मोदी सरकार बनाए पत्रकार सुरक्षा एवं कल्याण नीति: भाजपा सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने उठाया लोकसभा में मुद्दा
29 March 2026
दुर्ग तहसील के अंतर्गत ग्राम पंचायत जांजगिरी डैम की हालत जर्जर, डैम की संवर्धन से 5/6 गांव के किसानों की मिल सकता है सिंचाईयुक्त पानी : पंच नरेंद्र देशमुख
24 March 2026
डोमन लाल कोसेवार्डा ने क्षेत्र में 350 करोड़ भिलाई चरोदा नगर निगम में 70 करोड रुपए विकास कार्य में खर्च किए: सतीश साहू
24 March 2026
अखिल भारतीय उड़िया समाज का होली मिलन एवं महिला सम्मान समारोह हुआ सम्पन्न
22 March 2026
भिलाई बचाओ आंदोलन का दूसरा चरणभिलाई को बचाने सैकडों परिवार उतरे सड़क परविधायक देवेन्द्र यादव के साथ 1000 कदम चलकर जताया बीएसपी प्रबंधन के निर्णय का विरोध
22 March 2026
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस एवं महिला सम्मान समारोह कार्यक्रम में सम्मिलित हुए दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर
21 March 2026
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक श्री तरुण प्रकाश ने भिलाई स्थित इलेक्ट्रिक लोको शेड का निरीक्षण किया और नवीनीकृत रसायन एवं धातु विज्ञान प्रयोगशाला का शुभारंभ किया
21 March 2026
अनाधिकृत वेंडरों की रोकथाम हेतु दुर्ग स्टेशन पर चलाया गया औचक खानपान जांच अभियान -ऑपरेशन क्लीन
21 March 2026
बुढ़ापे में सहारा बनी महतारी वंदन योजना
21 March 2026
स्टाफ नर्स सूची जारी, ऑनलाईन दावा आपत्ति आमंत्रित
सब्सक्राइब करें
तुरंत खबर पाने के लिए
...
