अन्‍य
Trending

निजी कंपनियां करेगी सीधा साक्षात्कार, युवाओं को मिलेगा रोजगार का सुनहरा अवसर

निजी कंपनियां करेगी सीधा साक्षात्कार, युवाओं को मिलेगा रोजगार का सुनहरा अवसर

दुर्ग 11 फरवरी 2026/ राज्य शासन के निर्देशानुसार प्रदेश के युवाओं को निजी क्षेत्र में अधिक से अधिक रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से दुर्ग संभाग स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन 14 एवं 15 फरवरी 2026 को रुंगटा इंजीनियरिंग कॉलेज (आर-2), कोहका, भिलाई में किया जाएगा। प्रभारी संयुक्त संचालक (प्रशिक्षण) आईटीआई श्री टी.के.सातपुते ने बताया कि मेले में विभिन्न निजी कंपनियां भाग लेकर योग्य अभ्यर्थियों का सीधा साक्षात्कार एवं चयन करेंगी। इच्छुक अभ्यर्थियों को ई-रोजगार पोर्टल https://erojgar.cg.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन पंजीयन कर निर्धारित तिथि पर उपस्थित होना होगा। मेले की प्रक्रिया पूर्णतः निःशुल्क है। इन्छुक अभ्यर्थियों को निर्देशित किया गया है कि वे किसी भी नियोजक/नियोक्ता को प्रोसेसिंग शुल्क, आवास, आवागमन, प्रशिक्षण अथवा किसी भी अन्य मद के लिए किसी प्रकार की राशि जमा न करें। अधिक जानकारी हेतु अभ्यर्थी आईटीआई भिलाई अथवा निकटतम आईटीआई से संपर्क कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button