अन्‍य

निगम क्षेत्र के मवेशियों का होगा एनिमल टैगिंग, रोका छेका संकल्प अभियान के तहत मवेशी को अवारा नहीं छोड़ने पशुपालकों ने ली शपथ!


रोका छेका संकल्प अभियान के तहत मवेशी को अवारा नहीं छोड़ने पशुपालकों ने ली शपथ

अवारा मवेशी को छुड़ाने के लिए आने वाले पशुपालकों से अब वसूला जाएगा जुर्माना

भिलाईनगर। शहर के सड़क, बाजार, चौक चौराहो में घुमने वाले मवेशियों को अब एनिमल टैगिंग कर विशेष पहचान दिया जायेगा, जिससे रोका छेका संकल्प अभियान के तहत बार-बार पकड़े जा रहे मवेशी के मालिक के विरूद्व दण्डात्मक कार्यवाही की जा सके। पशु पालको ने मवेशियों को खुले में नही छोड़ने का शपथ भी लिया।
         शहर में आवारा घुमने वाले मवेशियों के विरूद्व शासन के निर्देशानुसार रोका छेका संकल्प अभियान सम्पूर्ण निगम क्षेत्र में चलाया जा रहा है। पशुओं को निगम का राजस्व अमला पकड़कर गौठान में छोड़ रहे है, जिसे पशु मालिक छुड़ाकर ले आते है और उन्हे फिर से शहर में विचरण के लिए छोड़ देते है। अब निगम क्षेत्र के सभी मवेशियों का एनिमल टैगिंग किया जायेगा। भिलाई निगम क्षेत्र के पशुपालकों के साथ हुई बैठक में यह निर्धारित किया गया कि सभी मवेशियों को एनिमल टैगिंग आवश्यक रूप से किया जाना है, जिससे कि बार बार पकड़ने जाने वाले मवेशी मालिक के विरूद्ध दंडात्मक कार्रवाई की जा सके। मवेशियों के कारण होने वाली दुर्घटनाओ को रोकने निगम की टीम नेशनल हाईवे सहित निगम क्षेत्र के सभी मुख्य सड़कों से मवेशियों को पकड़ रहे है ताकि यातायात में कोई बाधा न आये।
         पशुपालकों के साथ निगम सभागार में आयोजित बैठक में अपर आयुक्त अशोक द्विवेदी ने कहा कि सड़क पर मवेशियों के झुण्ड में चलने और बैठे रहने की वजह से वाहन दुर्घटना की आशंका बनी रहती है, निगम ऐसे मवेशियों को हटाने लगातार कार्यवाही कर रहा है इसमें आप सभी पशुपालकों की सहभागिता भी जरूरी है यह अभियान तभी सफल होगा। उन्होंने पशुपालकों से कहा कि अपने मवेशी को खुला न छोड़े ताकि होने वाले दुर्घटना से वाहन चालक बचे रहें और पशुधन की भी हानि न हो, उन्होने कहा कि मवेशी को किसी भी प्रकार से नेशनल हाइवे और मुख्य मार्ग में नहीं ले जाये। कई मवेशी बहुत हिंसक होते है उन्हें पकड़ना भी मुश्किल होता है। मवेशियों को चराने के लिए ले जाते समय उसके साथ एक चरवाहा अवश्य रहे। बैठक में एनयूएलएम की नोडल प्रीति सिंह और रोका छेका अभियान के नोडल अनिल सिंह, सभी जोन के सहायक राजस्व अधिकारी, मिशन मैनेजर अमन पटले उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button