अन्‍य
Trending

नशीले पदार्थ का अवैध कारोबार में दो तस्कर गिरफ्ताार, 4 करोड़ का गांजा जब्त

महासमुंद। छत्तीसगढ़ से अन्य राज्यों में गांजे की तस्करी का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा। सोमवार को महासमुंद पुलिस और एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने थाना कोमाखान क्षेत्र में दो अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार कर 950 किलोग्राम गांजा जब्त किया। इसकी कीमत 4 करोड़ 75 लाख रुपये बताई गई है।

पुलिस ने बताया कि आरोपी अक्षय भोरजे और शुभम आउटे ओडिशा से महाराष्ट्र ले जा रहे थे यह नशीली खेप। ट्रक में छिपाकर तस्करी की जा रही थी, जिसे पुलिस ने मौके पर ही जब्त कर लिया। पूछताछ में तस्करों ने कबूल किया कि वे बस्तर क्षेत्र से गांजा लाकर अन्य राज्यों में बेचता था।

बीते 15 दिनों में महासमुंद जिले से कुल 1831.610 किलोग्राम गांजा बरामद हो चुका है, जिसकी कीमत 9 करोड़ 15 लाख 83 हजार रुपये आंकी गई। एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स की लगातार कार्रवाई से नशे के सौदागरों में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने अन्य जिलों जैसे बस्तर, रायपुर और धमतरी में भी तस्करी रोकने के लिए निगरानी तेज कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button