अन्‍य

नगरीय निकायों में चलायी गई सामूहिक स्वच्छता अभियान, एक अक्टूबर एक घंटा कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों और आम नागरिकों ने अपनी सहभागिता निभायी- नगर को स्वच्छ रखने की ली शपथ।

दुर्ग। 01 अक्टूबर 2023 स्वच्छता ही सेवा अभियान और स्वच्छता श्रमदान अभियान के अवसर पर आज जिले के सभी नगरीय निकायों के सभी वार्डों में सफाई अभियान चलाया गया। जिसमें सफाई कर्मी के साथ-साथ जनप्रतिनिधियों और स्थानीय नागरिकों, अधिकारियों, कर्मचारियों ने अपनी सहभागिता निभायी। नगरीय निकायों के वार्डों में सार्वजनिक स्थलों जैसे चौक-चौराहा, गलियां, धार्मिक स्थलों और कार्यालय की भी सफाई की गई। इसी तरह प्रमुख गांवों में भी विशेष सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान नागरिकों ने अपने शहर और गांव को स्वच्छ बनाये रखने की शपथ ली।

ज्ञात हो कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने 01 अक्टूबर को स्वच्छता श्रमदान अभियान के अवसर पर समस्त नागरिकों को समय निकालकर श्रमदान के इस अभियान में सहयोग की अपील की थी और गांधी जयंती के अवसर पर राज्य के हर गली मोहल्ले को सेवाग्राम बनाने में अपना योगदान देने हेतु प्रयास करने का आव्हान किया था।

1 अक्टूबर 2023 को सुबह 10 बजे, छत्तीसगढ़ राज्य के समस्त शहरों में स्वच्छता के लिए एक घंटे के श्रमदान का आह्वान किया गया था। ज्ञात हो कि छत्तीसगढ़ राज्य को लगातार स्वच्छतम राज्य का पुरस्कार प्राप्त हुआ है, जिससे स्वच्छता का छत्तीसगढ़ मॉडल सफल हो रहा है। एक अक्टूबर को जनप्रतिनिधियों और नगरवासियों ने स्वच्छता अभियान में श्रमदान कर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को स्वच्छता श्रद्धांजली अर्पित किये हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button