राजनीति

CM पद की शपथ योगी आदित्यनाथ ने दोबारा ली – देखे पूरी खबर…

योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार (25 मार्च 2022) को दूसरी बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। राज्य में 37 साल बाद किसी पार्टी को लगातार दूसरी बार बहुमत मिला है। 

 केशव प्रसाद मौर्य विधानसभा चुनाव हारने के बावजूद फिर से डिप्टी सीएम बनाए गए हैं। उनके साथ ही ब्रजेश पाठक भी उप मुख्यमंत्री बनाए गए हैं। गुरुवार (24 मार्च, 2022) को योगी आदित्यनाथ ने सर्वसम्मति से विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद राज्यपाल आनंदी बेन पटेल के सामने सरकार बनाने का दावा पेश किया था। देर शाम उन्होंने प्रदेश में बनाए जाने वाले मंत्रियों की लिस्ट राज्यपाल आनंदी बेन पटेल को सौंपी थी।

योगी के विधायक दल के नेता चुने जाने पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और रघुवर दास भी मौजूद रहे। इस दौरान अमित शाह ने कहा, “जनता ने योगी को फिर से मुख्यमंत्री बनाया। हमने तो बस आज नेता चुना है। उन्होंने कहा कि हमने आज एक बार फिर से उन्हें दल नेता जरूर चुना है परंतु प्रधानमंत्री मोदी ने चुनाव की प्रक्रिया की शुरुआत में ही कह दिया था कि हम उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में एक बार फिर से सुशासन की सरकार बनाने जा रहे हैं।” नई कैबिनेट में कुल 52 मंत्री हैं।

बता दें कि सीएम योगी आदित्यनाथ के शपथ ग्रहण से पहले यूपी की राजधानी लखनऊ में बड़े पैमाने पर पोस्टर-होर्डिंग लगाए गए। कई जगहों पर सीएम योगी के बड़े-बड़े कट-आउट भी लगे।

उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश में करीब 37 साल बाद योगी आदित्‍यनाथ ने मुख्‍यमंत्री के रूप में वापसी किया। यूपी में 37 साल में कोई सीएम दोबारा नहीं बना। उत्तर प्रदेश में 2017 के विधानसभा चुनाव में जब बीजेपी ने जीत हासिल की तो, पार्टी ने योगी आदित्यनाथ को मुख्यमंत्री बनाया। पाँच बार के लोकसभा सांसद को भाजपा नेतृत्व ने सबसे बड़े राज्य में महत्वपूर्ण भूमिका के लिए चुना था।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button