अन्‍य

धीमी पड़ रही कोरोना की रफ्तार, बीते एक दिन में 18,132 नए मामले, 193 लोगों की मौत

धीमी पड़ रही कोरोना की रफ्तार, बीते एक दिन में 18,132 नए मामले, 193 लोगों की मौत

आउटलुक टीम

देश में कोरोना संक्रमण के मामलों में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। सोमवार को आए बीते एक दिनों के आंकड़े में सिर्फ 18,132 नए केस ही दर्ज किए गए हैं। यह 215 दिनों में सबसे कम आंकड़ा है। इसके साथ ही रिकवरी रेट तेजी से बढ़ते हुए अब 98 पर्सेंट हो गया है। एक तरफ नए केस 18,000 के करीब रहे हैं तो वहीं बीते 24 घंटों में 21,563 लोग रिकवर हुए हैं। इसके चलते एक्टिव केसों का आंकड़ा भी अब 2,27,347 ही रह गया है। यह पिछले 209 दिनों यानी 7 महीनों में सबसे कम आंकड़ा है।

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, भारत ने पिछले 24 घंटों में 18,132 नए कोविड-19 मामले, 21,563 रिकवरी और 193 मौतें दर्ज़ की गई।

कुल मामले: 3,36,78,786

कुल डिस्चार्ज: 3,32,93,478

कुल मृत्यु:  4,50,782

कुल सक्रिय मामले: 2,27,347

अब तक कुल वैक्सीनेशन: 95,19,84,373

Related Articles

Back to top button