अन्‍य

कमजोर हुई कोविड-19 की दूसरी लहर, बीते दिन सामने आए 26 हजार 727 नए केस, 277 की मौत

कमजोर हुई कोविड-19 की दूसरी लहर, बीते दिन 26 हजार 727 नए केस, 277 की मौत
पीटीआई

आउटलुक टीम

इसे भी पढ़ें

देश में कोरोना महामारी की दूसरी लहर कमजोर पड़ चुकी है। पिछले 24 घंटों में 26 हजार 727 नए मामले आए, 28 हजार 246 लोग डिस्चार्ज हुए और 277 लोगों की मृत्यु दर्ज़ की गई। इन मामलों में सबसे ज्यादा मामले केरल राज्य से सामने आ रहे हैं। बीते दिन 15 हजार 914 नए केस और 122 लोगों की मृत्यु केवल इसी राज्य से दर्ज़ की गई।

भारत में एक्टिव केस की संख्या अब भी 3 लाख के नीचे हैं, लेकिन हर रोज बढ़ रहे मामलों ने चिंता भी बढ़ा दी है। रिकवरी रेट की बात की जाए तो देश में अभी 97.86 प्रतिशत रिकवरी रेट है। यह मार्च 2020 के बार से सबसे ज्यादा है।

साप्ताहिक पॉजिटिव रेट अभी तीन प्रतिशत से कम है। सकारात्मकता दर 98 दिनों में सबसे कम 1.70 प्रतिशत है। वहीं दैनिक सकारात्मकता दर भी 1.76 प्रतिशत बना हुआ है। यह भी 32 दिनों में सबसे कम है।

देश में कोरोना के कुल आंकड़े –

कुल सक्रिय मामले: 2,75,224
कुल मामले: 3,37,66,707
कुल डिस्चार्ज: 3,30,43,144
कुल मृत्यु: 4,48,339
कुल वैक्सीनेशन: 89,02,08,007

Related Articles

Back to top button