अन्‍य

दो दिन बढ़ोतरी के बाद कोरोना के नए मामलों में गिरावट, बीते 24 घंटों में 35,342 केस और 483 मौतें

दो दिन बढ़ोतरी के बाद कोरोना के नए मामलों में गिरावट, बीते 24 घंटों में 35,342 केस और 483 मौतें
file photo

e0a4a6e0a58b e0a4a6e0a4bfe0a4a8 e0a4ace0a4a2e0a4bce0a58be0a4a4e0a4b0e0a580 e0a495e0a587 e0a4ace0a4bee0a4a6 e0a495e0a58be0a4b0e0a58b 60fac614ebd40

आउटलुक टीम

इसे भी पढ़ें

देश में कोरोना महामारी में राहत देने वाली खबर सामने आई है। दो दिन बढ़ोतरी के बाद शुक्रवार को मामलों में गिरावट देखी गई है। पिछले 24 घंटों में 35,342 नए मामले और 483 नई मौतें दर्ज की गई हैं। वहीं 38,740 मरीज डिस्चार्ज हो चुके हैं। जिसके बाद देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 4,05,513 हो गई है।

इससे पहले बुधवार को 41,383 मामले और मंगलवार को 42,105 मामले दर्ज किए गए थे। यानी पिछले दो दिनों से नए मामले की संख्या 40 हजार के पार थी। वहीं आज इन मामलों में भारी गिरावट के साथ 35,342 नए मामले सामने आए।

देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस की 54,76,423 वैक्सीन लगाई गईं, जिसके बाद कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 42,34,17,030 हुआ।

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के मुताबिक भारत में कल कोरोना वायरस के लिए 16,68,561 सैंपल टेस्ट किए गए, कल तक कुल 45,29,39,545 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं।

कोरोना के कुल आंकड़ें-

कुल मामले : 3,12,93,062
कुल डिस्चार्ज : 3,04,68,079
सक्रिय मामले : 4,05,513
मरने वालों की संख्या : 4,19,470
कुल टीकाकरण : 42,34,17,030

पूर्ण लॉकडाउन से प्रभावित राज्य

कोरोना की दूसरी लहर के नियंत्रण के लिए देश के 8 राज्यों में अभी भी पूर्ण लॉकडाउन जैसी पाबंदियां है। जिनमें पश्चिम बंगाल, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, ओडिशा, तमिलनाडु, मिजोरम, गोवा और पुडुचेरी शामिल है। यहां पिछले लॉकडाउन की तरह अब भी कड़े प्रतिबंध लगाए गए हैं।

इन राज्यों में लगा आंशिक लॉकडाउन

वहीं देश के 23 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में आंशिक लॉकडाउन लागू है। यहां प्रतिबंधों के साथ छूट भी है। इनमें केरल, बिहार, दिल्ली, कर्नाटक,महाराष्ट्र, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, हरियाणा, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, मेघालय, नगालैंड, असम, मणिपुर, त्रिपुरा, आंध्र प्रदेश और गुजरात शामिल हैं।

Related Articles

Back to top button