अन्‍य

देश में 24 घंटे में कोरोना से 3,460 लोगों की मौत, 46 दिन बाद सबसे कम नए मामले- दर्ज हुए 1, 65,186 संक्रमित मरीज

देश में 24 घंटे में कोरोना से 3,460 लोगों की मौत, 46 दिन बाद सबसे कम नए मामले- दर्ज हुए 1, 65,186 संक्रमित मरीज
File Photo

6b40af2a1c6ac931d68208845d599aed 100 100

आउटलुक टीम

बीते कुछ सप्ताह से देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या में गिरावट दर्ज किए जा रहे हैं। अब तेजी से नए मामलों में कमी हो रही है। बीते 24 घंटे में एक लाख 65 हजार 186 मरीज कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। राहत की बात है कि इससे अधिक मरीज स्वस्थ हुए हैं। 

वहीं, पिछले दिनों दो लाख से ऊपर कोरोना संक्रमितों की संख्या दर्ज की गई थी। एक दिन में 2 लाख 73 हजार 806 मरीज ठीक हुए हैं। जबकि 3,460 लोगों की और मौत हो गई है। 46 दिन बाद नए मरीजों की संख्या सबसे कम रहा है। आधे मई के गुजरने के बाद देश में लगातार कोरोना के मामलों में कमी हो रही है।

महाराष्ट्र में अब लगातार मामलों में गिरावट दर्ज किए जा रहे हैं। यहां 20,740 नए संक्रमण के केस पाए गए हैं। वहीं, 31,671 लोग ठीक हुए हैं। जबकि 973 और लोगों ने अपनी जान संक्रमण से गंवाई है। अब तक 93,198 लोगों की मौत हो चुकी है। 2 लाख 89 हजार से अधिक मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।

राजधानी दिल्ली में भी मामलों में कमी दर्ज किए जा रहे हैं। बीते एक दिन में कोरोना के 1,141 नए मामले दर्ज हुए हैं जिसके बाद कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 14,23,690 हो गई है। अब 14,581 एक्टिव मरीज हीं राजधानी में हैं, जिनका इलाज चल रहा है। एक दिन में 2,799 लोगों की रिकवरी हुई है। वहीं, 139 और लोग संक्रमण की वजह से अपनी जान गंवाए हैं।  

  

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button