अन्‍य

देश में 104 साल बाद मिली दुर्लभ प्रजाति की मकड़ी, इसलिए है खास

आउटलुक टीम –
JUN 29 , 2021

देश में 104 साल बाद मिली दुर्लभ प्रजाति की मकड़ी, इसलिए है खास

देश में 104 साल बाद मिली दुर्लभ प्रजाति की मकड़ी, इसलिए है खास
प्रतीकात्मक तस्वीर

e0a4a6e0a587e0a4b6 e0a4aee0a587e0a482 104 e0a4b8e0a4bee0a4b2 e0a4ace0a4bee0a4a6 e0a4aee0a4bfe0a4b2e0a580 e0a4a6e0a581e0a4b0e0a58de0a4b2 60db23749ed40

आउटलुक टीम

देश-दुनिया में दुर्लभ एक विलुप्‍त प्रजाति की मकड़ी 104 साल के बाद झारखंड के जंगल में मिली है। विशेषज्ञों के अनुसार 1917 में हिमाचल प्रदेश के कुल्‍लू टैरंटुला समूह की यह मकड़ी पहली बार मिली थी। उसके बाद अभी पश्चिमी सिंहभूम के सारंडा जंगल में मिली है। घने वन और अपनी संपदाओं के कारण सारंडा देश में ख्‍यात है। यहां बड़े तादाद में हाथी सहित विभिन्‍न प्रजाति के जंगली जानवर, पक्षी और जीवजंतु पाये पाये जाते हैं।

यह दुर्लभ मकड़ी सारंडा के फॉरेस्‍ट रेस्‍ट हाउस और सेल के मेघालय रेस्‍ट हाउस परिसर में पायी गई है। विशेषज्ञों के अनुसार 1917 में हिमाचल के कुल्‍लू में यह पहली बार मिली थी। देश में एक हीप्रजाति सेलेनोकोस्मिया कुल्‍लूएंसिस 1917 (चैंबरलिन-1917) अभी तक देश में रिपोर्टेड है।

देश में तीसरी और झारखंड में दूसरी बार यह मकड़ी बार यह मकड़ी मिली है। कुछ दिन पहले भी यह जमशेदपुर में ही मिली थी जो देश में दूसरी बार देखी गई। अंतर्राष्‍ट्रीय प्राकृतिक संरक्षण संघ ने 3.1 रेटिंग के साथ इसे लुप्‍तप्राय श्रेणी में रखा है। क्षेत्र वन अधिकारी के अनुसार मकड़ी को अनुकूल परिवेश मिल सके इसके लिए उसे छोड़ दिया गया।

Related Articles

Back to top button