
Publish Date: | Sat, 30 Oct 2021 01:43 AM (IST)
जगदलपुर। निगम में विपक्ष के नेता संजय पांडे और जवाहर नगर वार्ड के पार्षद धनसिंह नायक के नेतृत्व में शुक्रवार को भाजपा ने वार्डवासियों के साथ मिलकर प्रदर्शन किया। भाजपा नेताओं का आरोप था कि नगर निगम शहर सुंदरीकरण में मस्त है और वार्ड की समस्याओं की ओर ध्यान नहीं देने से जनता पस्त हो चुकी है। वार्ड से कलेक्टोरेट के लिए निकली रैली में भाजपा नेता तोरण लेकर और महिलाएं सिर पर खाली बर्तन लेकर पहुंचे थे। इनके द्वारा रैली में प्रदेश सरकार और निगम प्रशासन के विरोध में नारेबाजी की जा रही थी। कलेक्टोरेट पहुंचकर वार्डवासियों की ओर से राज्यपाल के नाम पर वार्ड की समस्याओं और मांगों से संबोधित ज्ञापन डिप्टी कलेक्टर को सौंपा गया। इस मौके पर मीडिया से चर्चा करते संजय पांडे और धनसिंह नायक ने कहा कि निगम क्षेत्र के ऐसे वार्ड जहां भाजपा के पार्षद हैं उन वार्डों के साथ विकास को लेकर कांग्रेस शासित निगम द्वारा पक्षपातपूर्ण तरीके से काम किया जा रहा है। इन वार्डों की कोई सुनवाई निगम प्रशासन द्वारा नहीं की जा रही है। इसके कारण यहां समस्याओं का अंबार लग चुका है। जनता की आवाज निगम और जिला प्रशासन दोनों नहीं सुन रहे हैं। बुनियादी मूलभूत मांगों को भी पूरा नहीं किया जा रहा है। नगर निगम शहर सुंदरीकरण में व्यस्त है वहां की निर्माण कार्यों की गुणवत्ता हाशिए पर है। भाजपा नेताओं ने कहा कि जिम्मेदार अधिकारियों के पास शहर की जनता की आवाज सुनने का समय नहीं है। भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष सुरेश गुप्ता ने कहा कि पार्षद धनसिंह नायक के द्वारा जनता के सहयोग से लगातार आंदोलन प्रदर्शन किया जा रहा है। उनके द्वारा अभी तक सौ से अधिक ज्ञापन शासन प्रशासन को दिए जा चुके हैं लेकिन अब तक एक पर भी कार्रवाई नहीं हुई है।बहुत हुआ पत्राचार, अब होगी हड़तालपार्षद धनसिंह नायक ने बताया कि उनके द्वारा बार बार अपने वार्ड की समस्या से महापौर आयुक्त और कलेक्टर को ज्ञापन के माध्यम से और मौखिक रूप से भी कई बार अवगत कराया गया पर समस्याएं जस की तस बनी हुई हैं। पानी, सड़क, नाली की समस्या तथा राशन दुकान, गोदाम, मांगलिक भवन निर्माण में अनियमितता की जांच नहीं की जा रही है। मतदाता सूची में सुधार आदि अनेक कार्य जो निगम को करना हैं नहीं किए जा रहे हैं। नायक ने कहा कि वह आखिरी बार ज्ञापन देने आए हैं। अनिश्चितकालीन हड़ताल के अलावा विकल्प नहींइस बार भी कार्रवाई नहीं हुई तो अनिश्चितकालीन हड़ताल करने के अलावा कोई विकल्प नहीं होगा। रैली में भाजपा पार्षद दल के सचेतक राजपाल कशेर, पार्षद आलोक अवस्थी, महेंद्र पटेल, मोतीराम बघेल, शंभू नाग, शशिनाथ पाठक, गणेश काले, तेजपाल शर्मा, आनंद झा, बब्लू दुबे, दिलीप झा, सतीश बाजपेई, किशन सेठिया आदि भाजपा नेताओं के साथ बड़ी संख्या में वार्डवासी शामिल थे।
Posted By: Nai Dunia News Network