अन्‍य

देश में कोरोना के मामले घटकर 40 हजार से कम, 24 घंटे में 724 लोगों की गई जानें

कोविड -19: नियंत्रित हुआ संक्रमण, एक दिन में 37,154 नए मामले और 724 मौतें
प्रतीकात्मक तस्वीर

e0a4a6e0a587e0a4b6 e0a4aee0a587e0a482 e0a495e0a58be0a4b0e0a58be0a4a8e0a4be e0a495e0a587 e0a4aee0a4bee0a4aee0a4b2e0a587 e0a498e0a49f 60ec76245d7b2

आउटलुक टीम

भारत में कोरोना वायरस की रफ्तार कम हो गई है। देश में पिछले 24 घंटों में 37,154 नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 3,08,74,376 हो गई। 724 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 4,08,764 हो गई है। 39,649 नए डिस्चार्ज के बाद कुल डिस्चार्ज की संख्या 3,00,14,713 हुई। देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 4,50,899 है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में कोरोना वायरस का रिकवरी रेट अब 97.22% है। कोरोना वायरस के सक्रिय मामले कुल मामलों के 1.46% हैं और दैनिक पॉजिटिविटी रेट 2.59% है।

देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस की 12,35,287 वैक्सीन लगाई गईं, जिसके बाद कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 37,73,52,501 हुआ। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद के अनुसार भारत में कल कोरोना वायरस के लिए 14,32,343 सैंपल टेस्ट किए गए, कल तक कुल 43,23,17,813 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं।

कोरोना की दूसरी लहर के नियंत्रण के लिए देश के 8 राज्यों में अभी भी पूर्ण लॉकडाउन जैसी पाबंदियां है। जिनमें पश्चिम बंगाल, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, ओडिशा, तमिलनाडु, मिजोरम, गोवा औऱ पुडुचेरी शामिल है। यहां पिछले लॉकडाउन की तरह अब भी कड़े प्रतिबंध लगाए गए हैं।

वहीं देश के 23 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में आंशिक लॉकडाउन लागू है। यहां प्रतिबंधों के साथ छूट भी है। इनमें केरल, बिहार, दिल्ली, कर्नाटक,महाराष्ट्र, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, हरियाणा, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, मेघालय, नगालैंड, असम, मणिपुर, त्रिपुरा, आंध्र प्रदेश और गुजरात शामिल हैं।

Related Articles

Back to top button