अन्‍य

देश में एक बार फिर बढ़ रहे कोरोना के मामले, बीते 24 घंटें में 41,157 नए मरीज, 518 की मौत

देश में एक बार फिर बढ़ रहा कोरोना, बीते 24 घंटें में 41,157 नए मरीज, 518 की मौत
file photo

आउटलुक टीम

इसे भी पढ़ें

देश में पिछले दिनों कोरोना वायरस के नए मामलों में आई गिरावट के बाद अब फिर केस बढ़ने शुरू हो गए हैं। देश में कल कोविड-19 के 41,157 नए मामले दर्ज किए गए और 42,004 मरीज ठीक हो कर डिस्चार्ज हो गए। वहीं 518 लोगों ने अपनी जान गंवादी। जिसके बाद देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 4,22,660 हो गई है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में कोरोना वायरस के सक्रिय मामले कुल मामलों के 1.36% हैं। दैनिक पॉजिटिविटी रेट 2.13% है, दैनिक पॉजिटिविटी रेट लगातार 27 दिनों से 3% से कम है। रिकवरी रेट बढ़कर 97.31% हो गया है।

देश में जारी वैक्सीनेशन अभियान

देश में कल कोरोना वायरस की 51,01,567 वैक्सीन लगाई गईं, जिसके बाद कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 40,49,31,715 हुआ। वहीं आज राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को वैक्सीन की 41.99 करोड़ से ज़्यादा डोज़ उपलब्ध कराई गई है। राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों और निजी अस्पतालों के पास अभी वैक्सीन की 2.56 करोड़ से ज़्यादा डोज़ उपलब्ध है।

कोरोना सैंपल टेस्ट

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार भारत में कल कोरोना वायरस के लिए 19,36,709 सैंपल टेस्ट किए गए, कल तक कुल 44,39,58,663 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं।

कोविड-19 के कुल आंकड़े-

सक्रिय मामले: 4,22,660
कुल डिस्चार्ज: 3,02,69,796
मरने वालों की संख्या: 4,13,609
कुल टीकाकरण: 40,49,31,715

Related Articles

Back to top button