अन्‍य

कोविड के नए मामलों में फिर आई कमी, 24 घंटों में 28,204 केस, 373 मरीजों ने तोड़ा दम

कोविड के नए मामलों में फिर आई कमी, 24 घंटों में 28,204 केस, 373 मरीजों ने तोड़ा दम

आउटलुक टीम

इसे भी पढ़ें

देश में कोरोना वायरस के नए मामलों में कमी देखी जा रही है। पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 28,204 नए मामले आए, 41,511 रिकवरी हुईं और 373 लोगों की कोरोना से मौत हुई है।

आंकड़ों में कोरोना

कुल मामले: 3,19,98,158
सक्रिय मामले: 3,88,508
कुल रिकवरी: 3,11,80,968
कुल मौतें: 4,28,682

वहीं भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के मुताबिक भारत में कल कोरोना वायरस के लिए 15,11,313 सैंपल टेस्ट किए गए, कल तक कुल 48,32,78,545 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं।

जबकि देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस की 54,91,647 वैक्सीन लगाई गईं, जिसके बाद कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 51,45,00,268 हुआ।

Related Articles

Back to top button