अन्‍य

दुर्ग से भाजपा प्रत्याशी हेमचंद्र यादव ने पूर्व कैबिनेट मंत्री स्व. हेमचंद यादव की माता राजीम यादव से मिलकर जीत का आशीर्वाद लिया।

IMG-20231010-WA0399

दुर्ग। दुर्ग शहर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी गजेंद्र यादव ने टिकट की घोषणा के बाद जनता जनार्दन से आशीर्वाद लेने जनसंपर्क में निकल पड़े। इसी बीच आज पूर्व कैबिनेट मंत्री स्व. हेमचंद यादव की माता राजीम यादव से मिलकर जीत का आशीर्वाद लिया। राजीम यादव ने गजेंद्र को आशीर्वाद देते हुए जीत की अग्रिम शुभकामनाएं दी। गजेंद्र यादव ने कहा कि स्वर्गीय हेमचंद यादव हम सबके प्रेरणा स्रोत रहे हैं। उन्होंने दुर्ग शहर को विकास के कई सोपान दिए।

IMG-20231010-WA0398

गजेंद्र ने कहा कि इस बार पार्टी ने मुझे अवसर दिया है। उनका प्रयास रहेगा कि उनकी तरह कार्य करूं और दुर्ग शहर की जनता को उनकी मंशा के अनुरूप जनसुविधाएं प्रदान करूं। इस मौके पर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button