अन्‍य
Trending

दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने अपने निजनिवास पर परिवार सहित मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी का स्वागत अभिनंदन किया….

दुर्ग। दुर्ग ग्रामीण विधायक व राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष ललित चंद्राकर ने अपने दुर्ग मोहन नगर स्थित निवास स्थान पर माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी का परिवारजनों एवं क्षेत्र की जनता के साथ आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस अवसर पर सभी ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर शुभकामनाएँ दीं और जनसेवा व विकास के प्रति उनके नेतृत्व के लिए आभार व्यक्त किया।

विधायक ललित चंद्राकर ने कहा “माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी का हमारे निवास पर आगमन हमारे लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने हमेशा जनहित के कार्यों को प्राथमिकता दी है और उनके नेतृत्व में राज्य का विकास तेजी से हो रहा है। हम सभी उनके नेतृत्व में राज्य के विकास के लिए निरंतर कार्य करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

इस अवसर पर क्षेत्र के कई गणमान्य नागरिक, जनप्रतिनिधि और भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button