अन्‍य
Trending

दीन दयाल अंत्योदय योजना- राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के द्वारा स्व सहायता समूहों के संगठन का प्रशिक्षण कार्य आरंभ!

*स्वरोजगारर कार्यक्रम के तहत बैंको से कम ब्याज पर ऋण, समूह लोन, स्व सहायता समूहों का बैंक लिंकेज, स्वनिधि से समृद्धि सहित अन्य विषयों पर प्रशिक्षण

*क्षेत्र स्तरीय संगठनों का प्रशिक्षण जरूरी-महापौर धीरज बाकलीवाल

*स्व सहायता समूह, महिलाओ की एकजुटता से मिली आत्मनिर्भरता,अभी और जागरूक होना होगा-आयुक्त

दुर्ग। महापौर धीरज बाकलीवाल एवं लोकेश चंद्राकर के निर्देश पर दीन दयाल अंत्योदय योजना- राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के द्वारा स्व सहायता समूहों के संगठन (क्षेत्र स्तरीय संगठन) का प्रशिक्षण कार्य आरंभ किया गया है जिससे स्व सहायता समूह की महिलाओं को वित्तीय समावेश की उचित समझ बन सके, बैंको से संपर्क, विभागों से समन्वय तथा समूह संचालन की जानकारी महिलाओं को हो सके। इसके लिए प्रबंधको व सामुदायिक संगठकों द्वारा सामुदायिक गतिशीलता एवं संस्थागत विकास, स्वरोजगार कार्यक्रम के तहत बैंको से कम व्याज पर ऋण , समूह लोन, स्व सहायता समूहों का बैंक लिंकेज, स्वनिधि से समृद्धि सहित अन्य विषयों पर विस्तृत प्रशिक्षण दिया गया।

प्रशिक्षण कार्यक्रम नगर निगम के डाटा सेंटर में किया गया। अन्य सभी क्षेत्र स्तरीय संगठनों का प्रशिक्षण वार्ड के समुदायिक भवनों में किया जा रहा है। महापौर धीरज बाकलीवाल ने महिलाओं के विकास हेतु प्रशिक्षण को जरूरी बताते हुए खुशी जाहिर की। आयुक्त लोकेश चन्द्राकर ने कहा कि स्व सहायता समूह, महिलाओ की एकजुटता से आत्मनिर्भरता मिली है अभी और जागरूक होना होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button