अन्‍य

देश में कोरोना से मौतों का आंकड़ा चार लाख के पार, 24 घंटे में आए 46 हजार 617 नए मामले

कोरोना संक्रमण: पिछले 24 घंटों में 46,617 नए मरीज, 853 लोगों की मौत
PTI Photo

आउटलुक टीम

इसे भी पढ़ें

देश में कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर के बीच लगातार चौथे दिन 50 हजार से कम मामले सामने आए हैं, लेकिन अब मौतों का कुल आंकड़ा चार लाख के पार पहुंच गया है। कोविड से अब तक मरने वालों की कुल संख्या 4,00,312 हो गई है। वहीं गुरुवार को कोविड-19 के 46,617 नए मरीज पाए गए, 853 लोगों की जान गई। जबकि 59,384 मरीज ठीक होकर डिस्चार्ज हो गए हैं। जिसके बाद देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 5,09,6374 हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार कोरोना वायरस के सक्रिय मामले कुल मामलों के 1.67 हैं। रिकवरी रेट बढ़कर 97.01% हो गया है और दैनिक पॉजिटिविटी रेट 2.48% है।

देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस की 42,64,123 वैक्सीन लगाई गईं, जिसके बाद कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 34,00,76,232 हुआ।

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद के मुताबिक भारत में कल कोरोना वायरस के लिए 18,80,026 सैंपल टेस्ट किए गए, कल तक कुल 41,42,51,520 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं।

कोरोना के कुल आंकड़ें-

कुल मामले : 3,04,58,251
कुल डिस्चार्ज : 2,95,48,302
सक्रिय मामले : 5,09,637
मरने वालों की संख्या : 4,00,312
कुल टीकाकरण : 34,00,76,232

Related Articles

Back to top button