ताड़मेटला में हुई नक्सली मुठभेड़ की होगी मजिस्ट्रियल जांच: कवासी लखमा
13 September 2023
2 minutes read
रायपुर। ताड़मेटला में हुई नक्सली मुठभेड़ की मजिस्ट्रियल जांच होगी। मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद मंत्री कवासी लखमा ने ये जानकारी दी। प्रेस कांफ्रेंस आयोजित कर कवासी लखमा ने कहा कि 5 सितंबर को नक्सली और जवानों के बीच मुठभेड़ हुई थी और इस दौरान कथित तौर पर नक्सली मारे गए थे, जबकि गांव वाले इसे फर्जी मुठभेड़ बता रहे हैं। उद्योग मंत्री कवासी लखमा ने बताया कि दोनों पक्ष से अलग अलग बातें आ रही थी। जिसकी वजह से उन्होंने मुख्यमंत्री से मुलाकात की। दोनों पक्षों की बातों की जानकारी मुख्यमंत्री को दी, जिसके बाद सीएम बघेल ने मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए हैं।
उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार को न्याय मिले, इसे लेकर निष्पक्ष जांच करायी जायेगी। सरकार नहीं चाहती कि इस तरह की घटना हो, बस्तर में शांति स्थापित हो, हमारी सरकार भी इस दिशा में काम कर रही है। कवासी लखमा ने कहा कि मजिस्ट्रेट जांच के लिए मैं सीएम बघेल का आभार व्यक्त करता हूं।
लगातार उठ रही थी जांच की मांग
गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ के कोंटा विधानसभा के पूर्व विधायक और आदिवासी महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनीष कुंजाम ने ताड़मेटला-दुलेड़ के जंगल में मुठभेड़ में मारे गए कथित नक्सली सोढ़ी कोसा और रवा देवा को स्थानीय ग्रामीण बताया है। उन्होंने 5 सितंबर को हुए पुलिस एनकाउंटर को फर्जी बताया और इस घटना की निंदा करते हुए न्यायिक जांच की मांग की।ग्रामीणों का कहना है कि ताड़मेटला गांव के दो युवक सोढ़ी कोसा और रवा देवा तिम्मापुरम गांव में अपने सगे संबंधी से मिलने गए हुए थे, और वापसी के दौरान युवकों को पुलिस फोर्स ने रोक लिया, और गोलियों से भून डाला। पुलिस ने दोनों युवकों को एक-एक लाख का इनामी नक्सली बता दिया। गोली मारने के बाद उनके मोटरसाइकिल को भी छुपा दिया गया। ग्रामीणों ने बताया कि पुलिस ने युवकों के शवों को खुद ही जला दिया।
बस्तर आईजी ने आरोपों का किया खंडन
इधर बस्तर के आईजी सुंदरराज पी ने फर्जी मुठभेड़ के आरोपों का खंडन किया है। आईजी ने अपने बयान में कहा है कि मारे गए दोनों ग्रामीण नक्सली संगठन के जनमलिशिया कैडर थे और ताड़मेटला गांव के शिक्षा दूत कवासी सुक्का, और गांव के उपसरपंच माड़वी गंगा और ग्रामीण कोरसा कोसा की हत्या में शामिल थे, इसके अलावा फोर्स के भी हर मूवमेंट की जानकारी नक्सलियों तक पहुंचाते थे।
जय हनुमान सेवा वाहिनी द्वारा विशाल भंडारे का भव्य आयोजन किया गया
29 March 2026
मोदी सरकार बनाए पत्रकार सुरक्षा एवं कल्याण नीति: भाजपा सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने उठाया लोकसभा में मुद्दा
29 March 2026
दुर्ग तहसील के अंतर्गत ग्राम पंचायत जांजगिरी डैम की हालत जर्जर, डैम की संवर्धन से 5/6 गांव के किसानों की मिल सकता है सिंचाईयुक्त पानी : पंच नरेंद्र देशमुख
24 March 2026
डोमन लाल कोसेवार्डा ने क्षेत्र में 350 करोड़ भिलाई चरोदा नगर निगम में 70 करोड रुपए विकास कार्य में खर्च किए: सतीश साहू
24 March 2026
अखिल भारतीय उड़िया समाज का होली मिलन एवं महिला सम्मान समारोह हुआ सम्पन्न
22 March 2026
भिलाई बचाओ आंदोलन का दूसरा चरणभिलाई को बचाने सैकडों परिवार उतरे सड़क परविधायक देवेन्द्र यादव के साथ 1000 कदम चलकर जताया बीएसपी प्रबंधन के निर्णय का विरोध
22 March 2026
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस एवं महिला सम्मान समारोह कार्यक्रम में सम्मिलित हुए दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर
21 March 2026
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक श्री तरुण प्रकाश ने भिलाई स्थित इलेक्ट्रिक लोको शेड का निरीक्षण किया और नवीनीकृत रसायन एवं धातु विज्ञान प्रयोगशाला का शुभारंभ किया
21 March 2026
अनाधिकृत वेंडरों की रोकथाम हेतु दुर्ग स्टेशन पर चलाया गया औचक खानपान जांच अभियान -ऑपरेशन क्लीन