अन्‍य

डिप्टी सीएम सिंहदेव का बड़ा बयान: नियम विरुद्ध अटैचमेंट करने वालों की खैर नही।

तख्ततपुर। आगामी विधानसभा चुनाव में जय वीरू की नहीं अब कका बबा की जोड़ी काम करेगी. ये बातें पूर्व विधायक जगजीत सिंह मक्कड़ के निवास में पहुंचे डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव ने कही. इस दौरान सभी समाज प्रमुख व सामाजिक संगठन से मुलाकात भी की।

  • चुनाव को लेकर सिंहदेव ने कहा कि जितने वाले कैंडिडेट का नाम पार्टी और हाईकमान तय करेगी। स्वास्थ्य विभाग में नियम विरुद्ध हो रहे अटैचमेंट को लेकर कड़े शब्दों में सिंहदेव ने कहा कि ऐसा करने वालो की खैर नहीं होगी, वन नेशन वन इलेक्शन को लेकर टीएस सिंहदेव ने कहा कि बिना सब के सहमति और संविधान में संशोधन के किए बिना संभव नहीं है।

तखतपुर की राजीनीति गलियारों में बाबा के दौरे को लेकर जोर-शोर से चर्चा हो रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button