व्यापार

Petrol Diesel Prices Hike : आज भी 85 पैसे बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, जानें आपके शहर में कितना पहुंचा एक लीटर का रेट

नई दिल्‍ली. सरकारी तेल कंपनियां अपने घाटे की भरपाई के लिए पेट्रोल-डीजल कीमतों में ताबड़तोड़ बढ़ोतरी कर रही हैं. बुधवार को भी पेट्रोल के रेट में 80-85 पैसे प्रति लीटर और डीजल में 70-75 पैसे प्रति लीटर का इजाफा हुआ है.

सरकारी तेल कंपनियों ने आज देश के चारों महानगरों समेत सभी प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ा दिए हैं. दिल्‍ली में पेट्रोल 80 पैसे प्रति लीटर महंगा होकर 101 रुपये के पार चला गया है.

मुंबई में एक बार फिर सबसे ज्‍यादा 85 पैसे प्रति लीटर का इजाफा हुआ है. दिल्‍ली में डीजल के दाम में भी 80 पैसे प्रति लीटर का इजाफा किया गया है.

चारों महानगरों में पेट्रोल-डीजल के दाम

– दिल्ली पेट्रोल 101.01 रुपये और डीजल 92.27 रुपये प्रति लीटर
– मुंबई पेट्रोल 115.88 रुपये और डीजल 100.10 रुपये प्रति लीटर
– चेन्नई पेट्रोल 106.69 रुपये और डीजल 96.76 रुपये प्रति लीटर
– कोलकाता पेट्रोल 110.52 रुपये और डीजल 95.42 रुपये प्रति लीटर

इन शहरों में भी नए रेट जारी

– नोएडा में पेट्रोल 101.08 रुपये और डीजल 92.62 रुपये प्रति लीटर हो गया है.
– लखनऊ में पेट्रोल 100.86 रुपये और डीजल 92.42 रुपये प्रति लीटर हो गया है.
– पोर्टब्‍लेयर में पेट्रोल 87.80 रुपये और डीजल 82.09 रुपये प्रति लीटर हो गया है.
– पटना में पेट्रोल 111.68 रुपये और डीजल 96.68 रुपये प्रति लीटर हो गया है.

हर सुबह 6 बजे जारी होते हैं नए रेट

हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है. सुबह 6 बजे से ही नए रेट लागू हो जाते हैं. पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाता है.यही कारण है कि पेट्रोल-डीजल के दाम इतने अधिक दिखाई देते हैं.

ऐसे पता कर सकते हैं आज के ताजा रेट

पेट्रोल डीजल का रोज का रेट आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं (How to check diesel petrol price daily). इंडियन ऑयल के कस्टमर RSP लिखकर 9224992249 नंबर पर और बीपीसीएल उपभोक्ता RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर SMS भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं. वहीं, एचपीसीएल उपभोक्ता HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर भाव पता कर सकते हैं.

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button