अन्‍य

टैक्स जमा नहीं करने वालों पर सख्त हुए आयुक्त, ब्लैक लिस्ट नाम होंगे सार्वजनिक

रिसाली- रिसाली निगम ने आय के मुख्य स्त्रोत को बढ़ाने के लिए सख्त कदम उठाने निर्णय लिया है। निगम आयुक्त आशीष देवांगन ने ऐसे लोगों की सूची तैयार करने के निर्देश दिए है, जो लंबे समय से टैक्स जमा करने कोताही बरत रहे है। उन्होंने निगम खजाने में टैक्स जमा नहीं करने वालों का नाम सार्वजनिक करने कहा है।
आयुक्त आशीष देवांगन ने कहा है कि कर दाता निर्धारित समय पर टैक्स की राशि निगम के खजाने में जमा कराए। अन्यथा उनके खिलाफ निगम नोटिस जारी करेगा। उल्लेखनीय है कि नवंबर 2021 तक टैक्स जमा करने वालों को निगम प्रावधान के हिसाब से छूट दे रहा था। वहीं दिसंबर 2021 से मार्च 2022 तक टैक्स राशि में किसी तरह की छूट नहीं है। आयुक्त ने आम लोगों से अपील की है कि हितग्राही अपना टैक्स निर्धारित समय पर जमा करे।

लगेगा अधिभार
राजस्व विभाग के संजय वर्मा ने बताया कि मार्च 2022 तक टैक्स जमा नहीं करने पर अधिभार के साथ टैक्स की राशि जमा करनी होगी। 1000 रूपए अधिभार के साथ 18 प्रतिशत अधिभार अलग से देना होगा।

जमा हुए 7 करोड़
वित्तीय वर्ष 2021-2022 के लिए शासन ने कर के रूप में राशि लेने 20 करोड़ 78 लाख का लक्ष्य दिया है। लक्ष्य के अनुरूप निगम ने अब तक 7 करोड़ राशि निगम के खजाने में जमा कराया है। रिसाली निगम ने सार्वधिक राजस्व वसूली दिसंबर 2021 में की।

डिफाल्टरों की संख्या 70 से अधिक
नगर पालिक निगम के आयुक्त आशीष देवांगन के निर्देश पर राजस्व विभाग ने डिफाल्टरों की सूची तैयार करना शुरू कर दिया है। सूची में ऐसे लोगों का नाम है जो लंबे समय से टैक्स जमा नहीं कर रहे है। जिनकी संख्या 70 से अधिक है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button