दुर्ग। रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए दुर्ग जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र दुर्ग द्वारा अच्छी खबर है, रोजगार का अवसर दिया गया है। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र दुर्ग द्वारा 12 मार्च 2026 को प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जा रहा है। इस कैंप में निजी कंपनियों के माध्यम से कुल 145 पदों पर भर्ती की जाएगी।
यह प्लेसमेंट कैंप मालवीय नगर चौक स्थित जिला रोजगार कार्यालय में सुबह 10:30 बजे से आयोजित होगा।
जिस रोजगार मेले में निजी क्षेत्र के दो नियोजकों द्वारा निम्न पदों के लिए भर्ती की जाएगी—
- इलेक्ट्रिक मीटर टेक्नीशियन – 125 पद
- सेल्स प्रमोटर – 20 पद
इस प्रकार कुल 145 रिक्त पदों के लिए योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।
वेतन और सुविधाएं
चयनित उम्मीदवारों को 14,000 से 20,000 रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा।