अन्‍य

जानें- कब और कैसे शुरू हुआ रक्षाबंधन का त्यौहार, किसने सबसे पहले बांधी थी कलाई पर राखी

e0a49ce0a4bee0a4a8e0a587e0a482 e0a495e0a4ac e0a494e0a4b0 e0a495e0a588e0a4b8e0a587 e0a4b6e0a581e0a4b0e0a582 e0a4b9e0a581e0a486 e0a4b0 6122553eeb2e6

आउटलुक ब्यूरो

रक्षाबंधन के मौके पर ‘रेशम की डोरी’ फिल्म का गाना ‘बहना ने भाई की कलाई से प्यार बांधा है और साधना सरगम की आवाज में फिल्म तिरंगा का गाना’इसे समझो न रेशम का तार भैया, मेरी राखी का मतलब है प्यार भैया!’  भाई-बहन के रिश्ते की खूबसूरती को बेहद गहराई से बयान करता है। रक्षाबंधन हिंदू धर्म उन त्योहारों में शुमार है, जो अपने आप में पौराणिक और ऐतिहासिक महत्व को समेटे हुए हैं।

ये भी पढ़ें- रक्षाबंधन का त्योहार: बहन से राखी बंधवाने से पहले जान ले ये सारी बातें, मिलेगा बड़ा फायदा; जानें- कब है मुहूर्त की घड़ी

ये भी पढ़ें- रक्षाबंधन का त्योहार: भाई-बहन के रिश्तों पर बनी ये बॉलीवुड की फिल्में आपने देखी है क्या, बेजोड़ हैं इनकी कहानियां

सही मायनों में रक्षाबंधन की परपंरा ही उन बहनों ने शुरू की, जो सगी नहीं थीं। उन्होंने अपनी रक्षा के लिए मुंहबोले भाई को राखी बांधकर जो परंपरा शुरू की, वह आज रक्षाबंधन का त्योहार बनकर बदस्तूर जारी है।

हालांकि, राखी का त्योहार कब शुरू हुआ, इसका कोई ठोस प्रमाण नहीं है। लेकिन भविष्य पुराण के अनुसार, इसकी शुरुआत देव-दानव युद्ध से हुई थी। उस युद्ध में देवता हारने लगे। भगवान इंद्र घबरा कर देवगुरु बृहस्पति के पास पहुंचे। वहां बैठी इन्द्र की पत्नी इंद्राणी सब सुन रही थी। उन्होंने रेशम का धागा मन्त्रों की शक्ति से पवित्र करके अपने पति के हाथ पर बांध दिया। संयोग से वह श्रावण पूर्णिमा का दिन था। उस अभिमंत्रित धागे की शक्ति से देवराज इंद्र ने असुरों को परास्त कर दिया। यह धागा भले ही पत्नी ने पति को बांधा था, लेकिन इसे धागे की शक्ति सिद्ध हुई और फिर कालांतर में बहनें भाई को रक्षा बांधने लगीं।

वहीं,पौराणिक गाथाओं में राखी से जुड़ी सबसे प्रसिद्ध कहानी भगवान कृष्ण और द्रौपदी की है। शिशुपाल वध के समय श्रीकृष्ण इतने गुस्से में चक्र चलाया कि उनकी अंगुली घायल हो गई। उससे खून टपकने लगा। द्रौपदी ने खून रोकने के लिए अपनी साड़ी का एक टुकड़ा फाड़कर भगवान की अंगुली पर बांध दिया। भगवान ने उसी समय पांचाली को वचन दिया कि वह हमेशा संकट के समय उनकी सहायता करेंगे। भगवान श्रीकृष्ण ने दौपद्री चीरहरण के समय अपना वचन पूरा भी किया।

रक्षाबंधन को लेकर ऐसी भी मान्यता है कि राजा बलि ने एक बार भगवान विष्णु को भक्ति के बल पर जीत लिया और उनसे यह वरदान मांगा कि अब आप मेरे ही राज्य में रहें, भगवान मान गए और उसी के राज्य में रहने लगे। उनके वापस न आने से लक्ष्मी जी दुखी रहने लगीं। फिर एक बार नारद की सलाह पर लक्ष्मी पाताल लोक गईं। उसके बाद उन्होंने बलि के हाथों पर रक्षा सूत्र बांधकर उन्हें भाई बना लिया और बलि से निवेदन कर विष्णु को वापस वैकुंठ धाम ले आईं। तब से रक्षाबंधन की परंपरा चली आ रही है।

Related Articles

Back to top button