: किराएदारी में निवासरत ऐसे परिवार जिन्होंने आवास के लिए आवेदन किया है, उन्हें लॉटरी प्रक्रिया में शामिल होने के लिए अंशदान 10% की राशि आवश्यक रूप से जमा करनी होगी, क्योंकि आवासों की संख्या सीमित होने पर अंशदान की राशि जमा करने के बाद ही लॉटरी प्रक्रिया में शामिल हो पाएंगे। और आवास मिल पाएगा।भिलाई । नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र अंतर्गत प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के मोर मकान मोर आस घटक के विभिन्न योजना स्थल सूर्या विहार के पीछे खमरिया, कृष्णा इंजीनियरिंग कॉलेज के पास खमरिया, एनआर स्टेट खमरिया, भिलाई के निर्मित ,निर्माणाधीन आवासों के आबंटन हेतु किराएदारी के रूप में निवासरत, बेघर परिवारों के द्वारा आवास आबंटन के लिए दिनांक 15 दिसंबर 2022 तक आवेदन जमा किया गया है। ऐसे पात्र 608 परिवारों की सूची निगम मुख्यालय के सूचना पटल में चस्पा की गई है। इन पात्र आवेदको सात दिवस के भीतर आवास आबंटन के कुल अंशदान राशि का 10% जमा करना होगा ताकि आवास आबंटन हेतु लॉटरी में इनका नाम शामिल किया जा सके और इन्हें आवास दिया जा सके। आवासों की संख्या सीमित है जिसको देखते हुए इन 608 परिवारों के आवेदक को अंशदान की राशि लॉटरी में शामिल होने के लिए जमा करना आवश्यक है। इन्हें अंशदान की राशि जमा करने के लिए सात दिवस का अवसर दिया जा रहा है। पूर्व में जिन्होंने मोर मकान मोर आस के तहत आवेदन किया था और पात्र हितग्राही की सूची में वे शामिल हुए थे तथा 10% अंशदान की राशि जिन्होंने जमा की थी ऐसे लोगों को लॉटरी में शामिल करते हुए उन्हें आवास आबंटन किया गया है। परंतु जिन्होंने आवेदन करने के बाद भी अंशदान की राशि जमा नहीं की है ऐसे लोगों को लॉटरी में शामिल नहीं किया जा सका है। लॉटरी में शामिल होने के लिए तथा आवास प्राप्त करने के लिए अंशदान की राशि जमा करना नितांत आवश्यक है। आवासों की सीमित संख्या को देखते हुए समय पर अंशदान की राशि पात्र आवेदक जमा कर दें और आवास आबंटन की कार्यवाही में भाग ले। गौरतलब है कि निगम आयुक्त रोहित व्यास के निर्देश पर आवास आबंटन की प्रक्रिया में तीव्रता से काम किया जा रहा है।
Read Next
8 February 2026
मुख्यमंत्री ने कच्ची दरगाह-बिदुपुर 6 लेन गंगा पुल परियोजना के निर्माण कार्य का लिया जायजा।
7 February 2026
रेरा प्रावधानों के प्रभावी क्रियान्वयन की दिशा में छत्तीसगढ़ रेरा का महत्वपूर्ण कदम, 14 बैंकों को फाइनल एम्पैनलमेंट किया गया
7 February 2026
कोसीर एवं सरिया क्षेत्र में अवैध रेत परिवहन पर सख्त कार्रवाई, ट्रैक्टर जब्त
7 February 2026
वाणिज्य, उद्योग एवं श्रम मंत्री श्री देवांगन 08 फ़रवरी को 87 लाख से अधिक की राशि के विभिन्न निर्माण कार्यों का करेंगे भूमिपूजन-लोकार्पण
7 February 2026
मुख्यधारा की ओर लौटता विश्वास: दक्षिण बस्तर में 51 माओवादी कैडरों का आत्मसमर्पण, शांति और विकास की दिशा में बड़ा कदम – मुख्यमंत्री श्री साय
7 February 2026
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का जगदलपुर के मां दंतेश्वरी एयरपोर्ट में आत्मीय स्वागत
7 February 2026
तीन दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर पहुंचे केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने स्वामी विवेकानंद विमानतल पर किया आत्मीय स्वागत
7 February 2026
दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने अपने निजनिवास पर परिवार सहित मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी का स्वागत अभिनंदन किया….
7 February 2026
मुंगेर विश्वविद्यालय में एकेडमिक काउंसिल की बैठक आयोजित
7 February 2026
आई०जी०आई०एम०एस० के चिकित्सा अधीक्षक डॉ० मनीष मंडल के पिता के श्राद्धकर्म में शामिल हुये मुख्यमंत्री
सब्सक्राइब करें
तुरंत खबर पाने के लिए
...
Related Articles
शिक्षा विभाग की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित, बरियारपुर टेटिया बम्बर एवं धरहरा प्रखंड में डिग्री कॉलेज खोलने से संबंधित विद्यालय चिन्हित कर प्रस्ताव उपलब्ध कराने का निर्देश
7 February 2026