अन्‍य

कोरोना वैक्सीन की बर्बादी में बिहार अव्वल, जानें अपने राज्य का हाल

देश में बर्बाद हुई कोरोना वैक्सीन, केंद्र ने संसद में दी लिस्ट, इन राज्यों में हुई सबसे ज्यादा वेस्ट
प्रतीकात्मक तस्वीर

e0a495e0a58be0a4b0e0a58be0a4a8e0a4be e0a4b5e0a588e0a495e0a58de0a4b8e0a580e0a4a8 e0a495e0a580 e0a4ace0a4b0e0a58de0a4ace0a4bee0a4a6 6102b81e06df0

आउटलुक टीम

इसे भी पढ़ें

देश में कोरोना टीकाकरण अभियान तेजी से जारी है। अब तक 45 करोड़ से अधिक डोज लगाई जा चुकी हैं। वहीं दूसरी ओर इस वैक्सीन के बर्बाद होने का मामला सामने आ रहा है। संसद में केंद्र सरकार द्वारा जवाब दिया गया है कि जुलाई तक सबसे ज्यादा वैक्सीन बिहार में वेस्ट हुई है।

संसद में केंद्र सरकार ने जानकारी दी कि 1 मई 2021 से जुलाई तब देश में लगभग ढाई लाख वैक्सीन की डोज खराब हुई हैं। जिनमें से ये आठ राज्य ऐसे हैं जहां सबसे ज्यादा डोज वेस्ट हुई है। इनमें सबसे पहले नंबर पर बिहार है और फिर जम्मू-कश्मीर, त्रिपुरा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब, मणिपुर और मेघालय है।

बिहार में 1.26 लाख, दिल्ली में 19 हजार, जम्मू-कश्मीर में 32 हजार, मणिपुर में 12 हजार, मेघालय में 35 सौ, पंजाब में लगभग 13 हजार, त्रिपुरा में 27 हजार और यूपी में लगभग 13 हजार कोरोना वैक्सीन की वेस्ट हुई हैं।

e0a495e0a58be0a4b0e0a58be0a4a8e0a4be e0a4b5e0a588e0a495e0a58de0a4b8e0a580e0a4a8 e0a495e0a580 e0a4ace0a4b0e0a58de0a4ace0a4bee0a4a6 6102b821a50b8

इसके अलावा केंद्र सरकार ने अन्य राज्य के वैक्सीन खराब होने का आंकड़ा नहीं दिया। सरकार अब तक सभी राज्यों को लगभग 42 लाख एक्स्ट्रा वैक्सीन की डोज दे चुकी है। वैक्सीनेशन के मामले में यूपी, महाराष्ट्र जैसे राज्य आगे चल रहे हैं।

देश में कोरोना वैक्सीन की बर्बादी को लेकर कई बार राजनीतिक कहासुनी भी हुई है। वहीं भाजपा ने भी कांग्रेस प्रशासित राजस्थान, छत्तीसगढ़ पर वैक्सीन वेस्टेज का आरोप लगाया गया था। इस बीच केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए राजस्थान के अशोक गहलोत ने टिप्पणी की थी।

अशोक गहलोत ने ट्वीट कर कहा था कि लोकसभा में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया है कि राजस्थान में कोई वैक्सीन डोज बर्बाद नहीं हुई बल्कि 13 जुलाी तक 2.46 लाख वैक्सीन की डोज अतिरिक्त लगाई गई। यह उन लोगों को करारा जवाब है जिन्होंने वैक्सीन बर्बादी के झूठे आरोप लगाकर हमारे हेल्थ वर्कर्स का मनोबाल गिराया था।

Related Articles

Back to top button