अन्‍य

जंतर-मंतर पर शुरू हुआ किसान संसद, टिकैत की अपील- सदन में हमारी आवाज बने विपक्ष

जंतर-मंतर पर शुरू हुआ किसान संसद, टिकैत की अपील- सदन में हमारी आवाज बने विपक्ष

e0a49ce0a482e0a4a4e0a4b0 e0a4aee0a482e0a4a4e0a4b0 e0a4aae0a4b0 e0a4b6e0a581e0a4b0e0a582 e0a4b9e0a581e0a486 e0a495e0a4bfe0a4b8e0a4be 60f97e20b2a28

आउटलुक टीम

राजधानी दिल्‍ली के बॉर्डर पर पिछले कई महीनों से डटे आंदोलनकारी किसान गुरुवार को जंतर मंतर पहुंचे हैं। संयुक्‍त किसान मोर्चा (एसकेएम) के नेतृत्‍व में किसानों का एक जत्‍था यहां ‘किसान संसद’ लगाएगा। दिल्‍ली पुलिस ने यहां पर उन्‍हें प्रदर्शन की इजाजत दी है। 200 किसानों का जत्‍था बसों के जरिए जंतर मंतर पहुंचा। सुबह 11 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक प्रदर्शन चलेगा। इस दौरान किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा कि अगर सांसद किसानों के हक में संसद के भीतर आवाज नहीं उठाते तो चाहे वह किसी भी दल के हों, उनके क्षेत्र में उनका पुरजोर विरोध होगा।

बता दें कि तीन कृषि कानून के खिलाफ किसानों का जत्था जंतर- मंतर पहुंच गया है। आंदोलन को देखते हुए पूरा इलाके में सुरक्षा के चाक चौबंद व्यवस्था की गई है। जगह जगह दिल्ली पुलिस और सुरक्षा बल की तैनाती की गई है।

जंतर मंतर पहुंचे भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत ने सांसदों को चेतावनी दी है। उन्‍होंने कहा, ”सांसद चाहे किसी भी दल के हों, अगर वह संसद के भीतर किसानों की आवाज नहीं उठाएंगे तो उनके संसदीय क्षेत्र में उनकी आलोचना होगी।”

इससे पहले किसानों के प्रदर्शन पर कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा है कि हम किसानों के साथ बातचीत करने के लिए तैयार है। वहीं तोमर ने कहा है कि, पीएम मोदी किसानों के हितैषी है।

कांग्रेस सांसदों ने नए कृषि कानूनों के खिलाफ संसद परिसर में प्रदर्शन किया। पार्टी के पूर्व अध्‍यक्ष और लोकसभा सांसद राहुल गांधी ने इस प्रदर्शन का नेतृत्‍व किया।

किसान आंदोलन पर कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा है कि, किसान हमारी रीढ़ की हड्डी हैं। उनके बिना जीना मुश्किल है। उन्होंने ये भी कहा कि, हम किसानों के मुद्दों को सदन में उठा रहे हैं। उस आवाज को उठाना जरूरी है और हम उठाएंगे।

Related Articles

Back to top button