अन्‍य

मध्य प्रदेश: गरबा देखकर लौट रही नाबालिग के साथ दुष्कर्म, किसी को बताने पर दी थी जान से मारने की धमकी

आउटलुक टीम –
OCT 15 , 2021

मध्य प्रदेश: गरबा देखकर लौट रही नाबालिग के साथ दुष्कर्म, किसी को बताने पर दी थी जान से मारने की धमकी

मध्य प्रदेश: गरबा देखकर लौट रही नाबालिग के साथ दुष्कर्म, किसी को बताने पर दी थी जान से मारने की धमकी
प्रतिकात्मक तस्वीर

आउटलुक टीम

मध्य प्रदेश के धार जिले में गरबा देखकर घर लौट रही नाबालिग के साथ गैंगरेप की घटना सामने आई है। पीड़िता के मुताबिक गैंगरेप की वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपियों ने किसी को बताने पर जान से मारने की भी धमकी दी। पीड़िता ने थाने पहुंच दो आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज करा दी है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर मामला दर्ज कर तहकीकात शुरू कर दी है।

आजतक की खबर के मुताबिक, घटना धार जिले के गंधवानी थाना क्षेत्र की है जहां दो लोगों पर गरबा देखकर घर लौट रही नाबालिग ने रेप का आरोप लगाया है। फिलहाल दोनों आरोपी फरार हैं। जानकारी के मुताबिक गंधवानी थाना क्षेत्र के एक गांव की निवासी नाबालिग अपनी बहन के साथ गरबा देखकर घर लौट रही थी। उसी दौरान दो आरोपियों ने नाबालिग को जान से मारने की धमकी दी और उसके साथ रेप किया।

पीड़िता रात में अपने घर पहुंची और भाई के साथ ही परिवार के लोगों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद पीड़िता परिजनों के साथ थाने पहुंची और अपने साथ हुई वारदात को लेकर मामला दर्ज कराया। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर बुधवार की देर रात करीब 12.30 बजे आरोपी चना और गोविंद के खिलाफ पॉक्सो और एससी-एसटी एक्ट के साथ ही रेप की धारा में मामला दर्ज कर लिया।

Related Articles

Back to top button