अन्‍य

छात्रों की समस्या को लेकर पालक संघ ने ज्योति स्कूल घेरा! स्कूल प्रबंधन समिति एवं पालक संघ के बैठक में पार्षद एस वेंकट रमन्ना ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई…..

चरोदा:- विगत दिनों बीएमवाई चरोदा में ज्योति हाई सेकेंडरी इंग्लिश मीडियम स्कूल प्रबंधन समिति व पालक संघ के मध्य अध्ययनरत छात्रों के सत्र 2020- 21 एवं सत्र 2021-22 के मासिक शुल्क की अदायगी, स्थानांतरण प्रमाण पत्र एवं वार्षिक परीक्षा के संबंध में फीस को लेकर गहमागहमी चर्चा हुई।

अंत में कांग्रेस पार्टी के के जुझारू युवा नेता वार्ड पार्षद एस वेंकट रमना की अगुवाई और मध्यस्थता में पालक संघ एवं ज्योति स्कूल प्रबंधन समिति ने निष्कर्ष निकालते हुए समझौता चार पांच बिंदुओं पर निर्धारित किया कि

1.सत्र 20 21- 22 के बकाया शुल्क की अदायगी राशि को चार किस्तों में दिया जाए।

2.यदि कोई पालक अपने बच्चों को आगामी सत्र में ज्योति स्कूल में नहीं पढ़ाना चाहते हो तो सत्र 2021- 22 के शुल्क को अदा करते टी सी प्राप्त कर सकता है ऐसे छात्र छात्राओं को सत्र 2020- 21 के किसी बकाया शुल्क को अदा करने की आवश्यकता नहीं है।

3. और जो पालक अपने बच्चों को शिक्षा ज्योति स्कूल संस्थान में जारी रखना चाहते हैं उन्हें सत्र 2020-21 के चार माह के छूट के अतिरिक्त (जमा किए दस्तावेज, आवेदन के आधार पर) शुल्क तथा सत्र 2021-22 के पूरा शुल्क चार किस्तों में जमा किया जाना होगा।

4. क्रमांक 3 बिंदु के आधार पर उल्लेखित पालक सत्र 2020- 21 का शुल्क दो किस्तों में जमा करेंगे एवं शुल्क जमा होने के पश्चात ही सत्र 2021-22 के शेष शुल्क जमा लिया जाएगा इसके लिए 4 किस्त निर्धारित की गई है।

5. यदि कोई पालक अपने बच्चों का 2022- 23 के सत्र में ज्योति विद्यालय स्कूल संस्थान में नहीं पढ़ाना चाहता है तो उसे उपरोक्त शर्त के अनुसार 31 मार्च 2022 तक टीसी चाहने हेतु आवेदन करना होगा ।

ताकि स्कूल से छात्र का नाम पृथक करके टीसी जारी किया जा सके किंतु यदि ऐसे पालक जो टीसी के लिए आवेदन दे चुके हैं और अपने बच्चों को शिक्षा ज्योति स्कूल संस्थान में जारी रखने का पुनः मन बना लेते हैं तो ऐसे पालक 5 अप्रैल 2022 तक टीसी जारी न करने के संबंध में पुनः आवेदन दे सकते हैं ।

और ऐसे पालकों को सत्र 2020- 21 के 4 माह के शुल्क छूट के अतिरिक्त शेष बकाया हुआ 2020-21 का पूरा शुल्क निर्धारित किस्तों के अनुसार जमा करना होगा। उक्त समझौता पत्र के लेखन के उपरांत यदि किसी पालक को बच्चों की शिक्षा अथवा शुल्क के संबंध में कोई चर्चा, शिकायत एवं अनुरोध करना हो तो व्यक्तिगत रूप से प्राचार्य, उप प्राचार्य के समक्ष उपस्थित हो सकते है, भीड़ भाड़ , नारेबाजी एवं शांति भंग करने की उपस्थिति ।

इस समझौते के विषय वस्तु के संबंध में नहीं किया जाएगा। उक्त समझौता क्रम की उपस्थिति में ज्योति स्कूल प्रबंधक समिति के साथ क्षेत्रीय पार्षद एस वेंकट रमना, भिलाई 3 थाना प्रभारी श्री बघेल, सुप्रिया टेंभुरकर प्रदेश समन्यवक छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग, हरमीक सिंह, फ्रांसिस पाल एवं पालक संघ के पालकगण सुरेश शुक्ला आदि अन्य उपस्थित थे।

और सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि उक्त विषय पर जो भी अड़चने आ रही थी उसे शांतिपूर्ण तरीके से हल कर लिया जाएगा। मामला काफी दिनों से लंबित था। जो कि पार्षद एस वेंकटरमना ने समस्याओं का निराकरण एवं मध्यक्षता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और कोरोना महामारी जैसे विपदा काल से ग्रस्त ज्योति स्कूल प्रबंधन संस्थान एवं छात्र पालक संघ के मध्य चल रहे शिक्षण शुल्क संबंधित लंबित समस्याओं का निराकरण कराया।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button