रायपुर। छग में कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव में अपने अधिकृत प्रत्याशी पहले सूची में 30 फिर दूसरे सूची में 53 प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट जारी है मगर अब सवाल ये उठता है कि बाकी बची 7 सीटों के प्रत्याशी के नामों का निर्णय कौन लेगा। सूत्रों के मुताबिक ये जानकारी मिल रही है कि छग विधानसभा की ये 7 सीटें है जिसमें बैकुंठपुर, महासमुंद, बिलाईगढ़, कसडोल, रायपुर शहर उत्तर, सिहावा, धमतरी ये सीटें अब भी विवादित है, जिसमे सीएम बघेल बड़ी बारीकी से ध्यान रखे है। और वह जानते है इस विधानसभा का परिणाम 2024 के लोकसभा की रणनीति बनेगी। सीएम बघेल की सरकार और छत्तीसगढ में कार्य योजना, विकास और करने का अंदाज देश के प्रत्येक राज्यो ने सराहा। सीएम भुपेश बघेल के नेतृत्व में कांग्रेस की लहर बनती जा रही है और यही कारण है कि कांग्रेस आलाकमान भी छत्तीसगढ़ में टिकिट वितरण एवं प्रत्याशी चयन का निर्णय सीएम भुपेश बघेल पर छोड़ दिया है। जिसकी वजह से इन सीटों में प्रत्याशियों के नामों का निर्णय स्वयं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अगले 3 दिनों के भीतर ले सकते है और दिल्ली कांग्रेस के सभी बड़े नेताओं ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर पूरा भरोसा जताया है। जिसकी वजह से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शुरू से ये साबित कर दिया कि छत्तीसगढ़ में टिकिट वितरण एवं प्रत्याशी चयन का अंतिम फैसला सीएम भुपेश बघेल का ही होगा।
Read Next
6 February 2026
(no title)
6 February 2026
विकसित भारत – जीरामजी योजना से ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ेगा रोजगार और आजीविका का दायरा: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
6 February 2026
बिलासपुर- चर्लपल्ली-बिलासपुर के मध्य स्पेशल ट्रेन की सुविधा
5 February 2026
ब्लड बैंक दुर्ग में हर वर्ष आयोजित होता है विशाल रक्तदान शिविर
5 February 2026
दो तकनीकी कार्य के लिए 09 लाख रूपए से अधिक की प्रशासकीय स्वीकृति
5 February 2026
गलत प्रस्तुतीकरण कर रेरा से छूट लेने के प्रयास पर छत्तीसगढ़ रेरा की कड़ी कार्रवाई
5 February 2026
राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के माध्यम से शिक्षा को रोजगारोन्मुख, नवाचारपरक और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी बनाया जा रहा है-उच्च शिक्षा मंत्री श्री टंक राम वर्मा
5 February 2026
पहचान भले ही अलग हो लेकिन सभी राज्यों की आत्मा एक भारत में हैं: राज्यपाल श्री डेका
5 February 2026
छत्तीसगढ़ ने प्रधानमंत्री आवास योजना में रचा राष्ट्रीय कीर्तिमान: चालू वित्तीय वर्ष 2025–26 में मात्र 10 माह 4 दिवस की अवधि में छत्तीसगढ़ में देश में सर्वाधिक 5 लाख प्रधानमंत्री आवासों का निर्माण पूर्ण
5 February 2026
जो बस्तर कभी आकांक्षी जिला माना जाता था, आज वह पूरे देश में “बस्तर ओलंपिक” के नाम से जाना जा रहा है – प्रधानमंत्री
सब्सक्राइब करें
तुरंत खबर पाने के लिए
...