अन्‍य
Trending

छत्तीसगढ़ राज्य में राज्यसभा सदस्य के चुनाव के लिए सरगर्मी तेज; राज्यसभा के लिए दो चेहरे…

छत्तीसगढ़ राज्य में राज्यसभा सदस्य के चुनाव के लिए सरगर्मी गर्मी तेज हो गई है, यहां से राज्यसभा के लिए दो नए सदस्य चुने जाएंगे, इसके लिए चुनाव कार्यक्रम की घोषणा हो गई है। इस कार्यक्रम के तहत इस चुनाव के लिए 16 मार्च को मतदान होगा, अभी छत्तीसगढ़ के पांच राज्यसभा सदस्यों में से 40 सदस्य कांग्रेस के पक्ष के हैं। इस बार ताजा स्थिति सदस्यों के आंकड़ों की संख्या को देखते हुए माना जा रहा है कि अब भाजपा का पलड़ा मजबूत हुआ है। भारतीय जनता पार्टी ने इस चुनाव के लिए आज अपने उम्मीदवार की घोषणा कर दी है, भाजपा ने महिला आयोग के सदस्य श्रीमती लक्ष्मी वर्मा को अपना प्रत्याशी बनाया है, इसके बाद श्रीमती वर्मा ने महिला आयोग के सदस्य पद से इस्तीफा दे दिया है और उनका इस्तीफा आयोग के द्वारा स्वीकार कर भी लिया गया है.

छत्तीसगढ़ के पांच राज्यसभा सदस्यों में से दो का कार्यकाल आगामी 9 मार्च को पूर्ण होने जा रहा है.जिन सदस्यों का कार्यकाल पूरा हो रहा है उनमें कवि टी एस तुलसी और फूलो देवी नेताम  शामिल है. इस चुनाव के लिए जरूरत पड़ने पर नया रायपुर स्थित नवीन विधानसभा भवन में मतदान होगा. जिसके लिए पूरी तैयारी कर ली गई है. भारतीय जनता पार्टी ने इस चुनाव के लिए आज अपने प्रत्याशी के नाम की घोषणा की तो राज्य में इस चुनाव की हलचल बढ़ती हुई दिख रही है.प्राप्त जानकारी अनुसार भाजपा खेमे में इस पद के लिए तीन नाम चल रहे थे. बताया जाता है कि मुख्यमंत्री श्री साय का श्रीमती लक्ष्मी वर्मा के पक्ष में  समर्थन था. श्रीमती लक्ष्मी वर्मा को राज्यसभा सदस्य के लिए उम्मीदवार बनाए जाने के बाद उन्हें बधाइयां देने का सिलसिला शुरू हो गया है. छत्तीसगढ़ से सर्वश्री राजीव शुक्ला, रंजीत रंजन और देवेंद्र प्रताप सिंह भी राज्यसभा सदस्य हैं.उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ के इस चुनाव के साथ देश के 10 राज्यों में 37 राज्यसभा सदस्यों के लिए चुनाव होगा

 निर्वाचन आयोग के द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार राज्यसभा सदस्यों के निर्वाचन के लिए 26 फरवरी को अधिसूचना जारी की जाएगी। नाम-निर्देशन पत्र 5 मार्च तक दाखिल किये जा सकेंगे। 6 मार्च को नामांकन पत्रों की संवीक्षा की जाएगी। अभ्यर्थी 9 मार्च तक अपना नाम वापस ले सकेंगे। 16 मार्च को प्रातः 9 बजे से सायं 4 बजे तक मतदान होगा तथा उसी दिन सायं 5 बजे से मतगणना प्रारंभ की जाएगी।

संपूर्ण निर्वाचन प्रक्रिया 20 मार्च 2026 (शुक्रवार) तक पूर्ण कर ली जाएगी।

 राज्यसभा निर्वाचन के लिए अभ्यर्थी अपना नाम-निर्देशन पत्र 26 फरवरी से 5 मार्च तक पूर्वान्ह 11 बजे से अपरान्ह 3 बजे तक (सार्वजनिक अवकाश को छोड़कर) छत्तीसगढ़ विधानसभा भवन में निर्धारित स्थान पर रिटर्निंग ऑफिसर (संचालक, छत्तीसगढ़ विधानसभा) के समक्ष प्रस्तुत कर सकेंगे। राज्यसभा द्विवार्षिक निर्वाचन में राज्य के कुल 90 विधानसभा सदस्य अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे, जिनमें भारतीय जनता पार्टी के 54, इंडियन नेशनल कांग्रेस के 35 तथा गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के एक सदस्य शामिल हैं। सभी विधायक मतपत्र के माध्यम से मतपेटी में  मतदान  करेंगे। मतपत्र पर वरीयता अंकित करने के लिए केवल निर्वाचन अधिकारी द्वारा प्रदान किए गए बैंगनी रंग के स्केच पेन का उपयोग किया जाएगा। किसी अन्य पेन का उपयोग मान्य नहीं होगा। 

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button