अन्‍य

छत्तीसगढ़ में बड़ा हादसा: मुख्यमंत्री कार्यक्रम के लिए जा रही 38 जवानों से भरी बस खाई में गिरी, 4 की हालत गंभीर

e0a49be0a4a4e0a58de0a4a4e0a580e0a4b8e0a497e0a4a2e0a4bc e0a4aee0a587e0a482 e0a4ace0a4a1e0a4bce0a4be e0a4b9e0a4bee0a4a6e0a4b8e0a4be 615860ff3bef6

आउटलुक टीम

छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में पुलिस जवानों को लेकर जा रही एक बस गड्ढे में गिर गई। इस हादसे में बस में सवार 12 पुलिस जवान घायल हो गए हैं। घायलों में से चार की हालत गंभीर बताई जा रही है। यह जवान पुलिस ट्रेनिंग स्कूल के थे।

सरगुजा जिले के पुलिस अधिकारियों ने शनिवार को इस बात की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह हादसा जिले के मैनपाट और आमगांव के बीच बस के गड्ढे में गिरने से से हुआ। इससे मैनपाट पुलिस ट्रेनिंग स्कूल के 12 जवान घायल हो गए हैं। उन्होंने बताया कि घायलों में से चार जवानों की हालत नाजुक है। 

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक ये जवान मुंगेली जिले में रविवार को होने वाले मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मैनपाट से 38 जवान एक बस में सवार होकर मुंगेली जिला मुख्यालय के लिए रवाना हुए थे और इसी दौरान यह घटना हुई। हादसे में घायल आठ जवानों को मामूली चोट आई है। वहीं गंभीर रूप से घायल चार जवानों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

Related Articles

Back to top button