अन्‍य
Trending

छत्तीसगढ़ ट्रेन के जनरल बोगी में लावारिस हालत में लगभग 7,20,000 रुपए का गांजा मिला तीन ट्रॉली बैग में भरा मिला

दुर्ग। छत्तीसगढ़ ट्रेन के जनरल बोगी में लावारिस हालत में लगभग 7,20,000 का गांजा मिला है, बताया जा रहा कि गांजा तीन ट्रॉली बैग में भरा हुआ था, जिसको किसी अज्ञात आरोपी में ट्रेन में ऐसे ही लावारिश हालत में छोड़कर फरार हो था, और उस गांजे को आरपीएफ पुलिस द्वारा जप्त किया है। तीनों बैग में कुल 18 पैकेट गांजा भरा हुआ था, जिसका वजन 36 किलो था। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर उसकी तलाश में जुटी हुई है। जीआरपी प्रभारी राठौर ने बताया कि 30 जुलाई को आरपीएफ के सहायक उप निरीक्षक निरंजन को विशाखापट्टनम-दुर्ग पैसेंजर के एसएलआर कोच में तीन ट्रॉली बैग में भरा लावारिस हालत में गांजा मिला है। आरपीएफ पुलिस ने उक्त गांजा को जीआरपी के हवाले किया। जीआरपी पुलिस जांच में जुटी हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button