भिलाई नगर। प्रदेश के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेमप्रकाश पाण्डेय आज अपने एक दिवसीय प्रवास पर आंध्रप्रदेश के अक्कूपल्ली गांव पहुंचे। भिलाई में निवासरत आंध्रवासियों के आमंत्रण पर श्री पाण्डेय समरालू कार्यक्रम में सम्मिलित हुए और देवी की पूजा- अर्चना कर सबकी खुशहाली की कामना की। इस दौरान उन्होंने वहां निवासरत भिलाई के लोगों से भेंट की और इस पावन पर्व की शुभकामनाएं दीं।भिलाई में हजारों की संख्या में आंध्रप्रदेश के लोग निवास करते हैं और प्रत्येक वर्ष कुलदेवी की पूजा के इस बड़े त्योहार में सम्मिलित होने अपने गृहग्राम पहुंचते हैं। इस त्योहार में सम्मिलित होने के लिए श्री पाण्डेय को भी आंध्र समाज द्वारा आमंत्रित किया गया था। आंध्रवासियों के आमंत्रण पर आज सुबह श्री पाण्डेय अक्कूपल्ली में भिलाई के पूर्व पार्षद जे. श्रीनिवास राव के निवास पहुंचे, जहां स्थानीय लोगों द्वारा उनका जोरदार स्वागत किया गया। तत्पश्चात उन्होंने स्थानीय लोगों से भेंटकर उन्हें इस पर्व की शुभकामनाएं दी औऱ आत्मीय सत्कार के लिए आभार व्यक्त किया। श्री पाण्डेय समरालू त्योहार में सम्मिलित हुए और कुलदेवी की पूजा- अर्चना कर उन्होंने सभी की खुशहाली और समृद्धि की कामना की। श्री पाण्डेय ने कहा कि अक्कूपल्ली में लोगों ने उसी आत्मीयता से भेंट की जैसे भिलाई में अपनेपन के साथ मुलाकात होती है। हर घर में लोगों ने मुझे अपने घर के सदस्य जैसा स्नेह दिया, जिससे मैं अभिभूत हूं।इस दौरान मुख्य रूप से अजय पाठक, पार्षद श्यामसुंदर राव, विनोद सिंह, पूर्व पार्षद जे. श्रीनिवास राव, जे. ललिता, प्रकाश यादव, निर्मल सिंह, अजीत सिंह सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित थे।
Read Next
दुर्ग
11 February 2026
प्रधानमंत्री आवास से आँखों में लौटी उम्मीद और विश्वास की चमक
रायपुर
11 February 2026
46 लीटर अवैध शराब जब्त
11 February 2026
प्रधानमंत्री आवास से आँखों में लौटी उम्मीद और विश्वास की चमक
11 February 2026
निजी कंपनियां करेगी सीधा साक्षात्कार, युवाओं को मिलेगा रोजगार का सुनहरा अवसर
11 February 2026
46 लीटर अवैध शराब जब्त
11 February 2026
उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने ग्राम सेमो को दी 2.38 करोड़ रुपए के नवीन विद्युत उपकेंद्र की बड़ी सौगात
11 February 2026
अन्नदाता का मान ही हमारी सरकार की पहचान: समर्थन मूल्य के अंतर की राशि होली के पहले एकमुश्त देने का निर्णय – मुख्यमंत्री श्री सायलगभग ₹10,000 करोड़ सीधे 25 लाख से अधिक किसानों के खातों में जाएंगे
10 February 2026
गनियारी लोककला महोत्सव के समापन समारोह में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ की कला संस्कृति को जीवित रखना हम सबकी जिम्मेदारी है
10 February 2026
ग्राम चंद्रखुरी में ठेठवार यादव समाज (दुर्ग राज) का पारिवारिक मिलन समारोह एवं वार्षिक अधिवेशन हर्षोल्लास के साथ संपन्न
10 February 2026
मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : सामाजिक समरसता का विश्व रिकॉर्ड
10 February 2026
भिलाई में संभाग स्तरीय रोजगार मेला, 14 एवं 15 फरवरी को तीन हजार से अधिक पदों पर होगी भर्ती
10 February 2026
रेल यात्रीगण कृपया ध्यान दें : दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में रायपुर रेल मंडल के हथबंद-भाटापारा सेक्शन में रोड अंडर ब्रिज निर्माण के लिए गर्डर लॉन्चिग के फलस्वरूप कुछ गाड़ियों का परिचालन प्रभावित रहेगा
सब्सक्राइब करें
तुरंत खबर पाने के लिए
...
Related Articles
Check Also
Close