अन्‍य
Trending

छग में कांग्रेस को लगातार लग रहे हैं झटके! जिलाध्यक्ष के बाद अब जिला पंचायत सभापति महिला नेत्री ने कांग्रेस पार्टी को किया अलविदा, एक ने भाजपा तो दूसरे ने जोगी कांग्रेस का थामा हांथ..

congress 2 1024x683 1

लोरमी विधानसभा क्षेत्ररको देखे तो मतदाताओं की कुलसंख्या 1 लाख 94 हजार 5 सौ 11है। जिसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 99747 है। वहीं महिला मतदाताओं की संख्या 94761 है। और इस सीट पर 3 ट्रांसजेंडर मतदाता भी हैं

मुंगेली। कांग्रेस पार्टी में टिकट वितरण के बाद कांग्रेस नेताओं के बीच उपजा असंतोष थमने का नाम नहीं ले रहा है। टिकट ना मिलने पर कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता या तो पार्टी छोड़ रहे है या फिर बगावती रुख अख्तियार कर पार्टी को ही आँखे दिखा रहे है। वहीं यदि मुंगेली की बात करें तो यहाँ कांग्रेस पार्टी में दो दिनों के भीतर दो बड़े झटके लग चुके है। सोमवार को मुंगेली के जिला प्रमुख सागर सिंह ने पार्टी छोड़ दी थी तो वही आज यानि मंगलवार को श्रम मंडल की सदस्य और जिला पंचायत मुंगेली की सभापति अंबालिका साहू ने भी कांग्रेस को अलविदा कह दिया है
खबर यह भी आई है कि अम्बालिका साहू ने कांग्रेस छोड़ते ही भाजपा का दामन थाम लिया है। उन्होंने बीजेपी के प्रदेश प्रभारी ओम माथुर के समक्ष भाजपा प्रवेश किया है। उधर सागर सिंह बैंस ने भी कांग्रेस पार्टी को बड़ा झटका देते हुए पार्टी को अलविदा कह दिया।

जोगी कांग्रेस का थामा हांथ

सागर सिंह के साथ लोरमी विधानसभा से सैकड़ो कांग्रेसियों ने भी कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है। इसके बाद उन्होंने जेसीसी (जोगी कांग्रेस) की सदस्यता ग्रहण कर ली है। चर्चा में यह बात बड़े जोर शोर से चल रही है कि जोगी पार्टी ने उन्हें लोरमी विधानसभा से टिकट दिए जाने का मन बना लिया है। बताया जा रहा है कि सागर सिंह बैंस कांग्रेस में रहते हुए लोरमी विधानसभा क्षेत्र से चुनावी टिकिट की मांग कर रहे थे लेकिन ऐसा नहीं हो सका। लोरमी विधानसभा से कांग्रेस ने थानेश्वर साहू को उम्मीदवार बनाया है जबकि भाजपा के खुद प्रदेश प्रमुख अरुण साव मैदान में है। बताया जाता है कि सागर सिंह बैस कांग्रेस के सक्रिय नेताओं में से थे। वे पिछले एक दशक से क्षेत्र में कांग्रेस के विस्तार और कांग्रेस पार्टी के संगठन की मजबूती के लिए काम करते रहे है।

विधानसभा का समीकरण
लोरमी विधानसभा क्षेत्र में कुल 1 लाख 94 हजार 5 सौ 11 मतदाता है. जिसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 99747 है। जबकि महिला मतदाताओं की संख्या 94761 है। वहीं इस सीट पर 3 ट्रांसजेंडर मतदाता भी हैं।

लोरमी विधानसभा में जातीय स्थिति को देखें तो इस सीट में आदिवासी और सामान्य वर्ग के मतदाताओं की संख्या अपेक्षाकृत अधिक है। लोरमी विधानसभा क्षेत्र में सबसे ज्यादा मतदाता अनुसूचित जाति वर्ग के हैं। यहाँ अ.जा. वोटरों की संख्या 52 से 54 हजार के बीच है, वहीं साहू समाज के लगभग 32 से 34 हजार वोटर हैं। इसके अलावा लगभग 18 हजार आदिवासी भी निवास करते हैं और सामान्य वर्ग के लगभग 42 से 45 हजार वोटर है, वहीं बाकी अन्य वर्ग के भी मतदाता हैं। अब देखना यह है इन दोनो वरिष्ठ नेता ओ के पार्टी छोड़ने पर कांग्रेस पार्टी एवं उनके वोट बैंक पर कितना असर पड़ता है और कितने वोट प्रभावित हो सकते है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button